{"_id":"48de44d730be731322fef891e01ee594","slug":"crime-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल गांव में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपल गांव में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव में बृहस्पतिवार की रात एक मंदिर का ताला तोड़कर चोर हनुमान जी की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गए। सुबह दर्शन करने पहुंचे लोगों को जब मूर्ति नहीं मिली तो हंगामा शुरू हो गया। नाराज लोगों ने पीपल गांव मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत करवाया। पीपलगांव शाहपुर के सुनील की तहरीर पर अष्टधातु की मूर्ति चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
लोगों को चोरी का पता भोर में ही चला। 10 बजते-बजते मंदिर के बाहर भीड़ लग गई। लोगों में पुलिस को लेकर काफी गुस्सा था। जिस स्थान पर चोरी हुई, वह पीपल गांव पुलिस चौकी से चंद मीटर की दूरी पर है। लोगों का आरोप था कि पुलिस गश्त पर होती तो चोरी नहीं होती। लोगों ने जाम लगाया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आश्वासन दिया गया कि मूर्ति को बरामद करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। नई प्रतिमा को लगाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही लोगों ने जाम खोला।