फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime branch allahabad

क्राइम ब्रांच से हटाए गए नौ सिपाही

Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime branch allahabad
other
क्राइम ब्रांच से नौ नकारा सिपाहियों हटाकर उनकी तैनाती थानों में कर दी गई है। इन सिपाहियों के खिलाफ कप्तान को काफी शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी ने प्रभारी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। ये सिपाही लंबे समय से क्राइम ब्रांच में जमे हुए थे।  
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच से हटाए गए सिपाहियों को दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के थानों में तैनात किया गया है। क्राइम ब्रांच से विनय राय को थाना मऊआइमा, संतोष यादव को थाना थरवई, धीरज राय को नवाबगंज, अभय कुमार को होलागढ़, अतुल कुमार सिंह को सोरांव, दीपक कुमार को फूलपुर, हरिशंकर राय को थाना सरायइनायत, अरुण कुमार पांडेय को थाना झूंसी, अमरेंद्र सिंह को थाना सरायममरेज भेजा गया है। इनमें से कई सिपाही ऐसे भी हैं, जिन्हें पूर्व में भी क्राइम ब्रांच से हटाया जा चुका है लेकिन वे दोबारा जुगाड़ लगाकर क्राइम ब्रांच में तैनाती पा गए थे। इसके अलावा पुलिस लाइन से 33 हेड कांस्टेबिल और सिपाहियों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गदऊ के लिए बनी स्पेशल टीम भंग
 पांच हजार के इनामी बदमाश गदऊ की गिरफ्तारी के लिए बनी क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल को भंग कर दिया गया। गदऊ की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच में तैनात चार सिपाहियों की एक टीम बनी थी। आठ माह में भी गदऊ को पकड़ने में सफलता न मिलने पर स्पेशल टीम में तैनात चारों सिपाहियों को देहात के थानों पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि धूमनगंज में जूता कारोबारी की हत्या के बाद गदऊ पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। उसे कई महीने बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया था। मई 2016 में मिर्जापुर से पेशी पर आया गदऊ पुलिस अभिरक्षा से फिर फरार हो गया था। खुल्दाबाद थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम बनी थी। टीम में क्राइम ब्रांच के चार सिपाहियों को रखा गया था। आठ माह भी गदऊ को पकड़ने में सफलता न मिलने पर स्पेशल टीम में तैनात चारों सिपाहियों को देहात के थानों पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed