{"_id":"57e043414f1c1b8341a82294","slug":"crime-allahabad-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फेंक दिया मकान मालिक पर तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फेंक दिया मकान मालिक पर तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरसुइया इलाके के रानी मंडी में सोमवार सुबह कमरा खाली करने का दबाव देने पर किराएदार महिला ने मकान मालिक अख्तर पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर दोपहर में आरोपी महिला को हिरासत में लिया। रानी मंडी निवासी मोहम्मद अख्तर के मकान में बावर्ची का काम करने वाले इदरीश का परिवार करीब सात साल से किराए पर रहता है। उसके तीनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। अब किराए के कमरों में इदरीश ही पत्नी बिट्टन के साथ रहता है। अतरसुइया थानाध्यक्ष अमित मिश्रा के मुताबिक, मकान मालिक अख्तर लंबे समय से इदरीश से कह रहा है कि उसके कमरे खाली कर दे क्योंकि वह जो मामूली किराया है भी, उसे कोर्ट में जमा कर रहा है।
उनका विवाद कोर्ट में पहुंच चुका है। उनके बीच अक्सर कहासुनी और झड़प होती रहती है। इदरीश पत्नी के साथ मकान के निचले तल के कमरों में रहता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे बिट्टन पानी भरने के लिए वाटर पंप की खातिर कुछ उल्टा-सीधा बोल रही थी। मकान मालिक अख्तर ने नीचे उतरकर पूछा तो उनके बीच कहासुनी होने लगी। तैश में आकर बिट्टन ने अख्तर पर बोतल से तेजाब फेंक दिया। उसका गले से लेकर पेट के नीचे तक का हिस्सा झुलस गया। वह चीखने लगा। परिजन उसे कॉल्विन अस्पताल ले गए। खबर पाकर पुलिस पहुंची। एफआईआर लिखकर बिट्टन को दोपहर में हिरासत में लिया गया। उसने टायलेट साफ करने के काम आने वाला तेजाब अख्तर पर फेंका था।