फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crazy now kept in Minto Park fake bomb

सिरफिरे ने अब मिंटो पार्क में रखा फर्जी बम

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Crazy now kept in Minto Park fake bomb
फर्जी बम‌ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यमुनापार के मेजा और खीरी इलाके के साथ ही महानगरी ट्रेन में फर्जी बम रखकर दहशत फैला चुके सिरफिरे व्यक्ति ने अब शहर का रूख कर लिया है। रविवार देर शाम मिंटो पार्क में टहल रहे लोगों ने बेंच पर फर्जी बम देखा तो घबराकर शोर मचाया। बम जैसी वस्तु देख लोगों ने कंट्रोल रूम में खबर दी तो पुलिस पहुंची। बम डिस्पोजल स्कवॉयड ने आकर चेक किया तो पता चला कि यह करतूस उसी व्यक्ति की है क्योंकि टहनियों को टेप और तार से जोड़कर बनाए गए फर्जी बम के साथ ही नैनी की कंपनी से दो करोड़ रुपये की डिमांड वाला पत्र भी रखा गया था।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का वाकया है। कीडगंज स्थित मिंटो पार्क में बच्चों संग टहल रहे लोगों ने पेड़ के नीचे सीमेंट के बेंच पर एक वस्तु दिखी जिसमें लाल-पीले टेप और तार नजर आए। उसे बम समझकर घबराए लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लगी। कुछ देर में कीडगंज थाने की पुलिस पहुंची। बम का खतरा देख कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद भी आ गए। बम डिस्पोजल स्कवॉयड ने आकर उस संदिग्ध बम को सावधानी के साथ चेक करने के बाद खोला तो साफ हो गया कि वह बम नहीं बल्कि सिरफिरे की कारगुजारी है। नीम की टहनियों को लाल-पीले टेप से जोड़कर उसमें एक सर्किट और तार रखा गया था ताकि लोगों को लगे कि वह टाइम बम है।
विज्ञापन


बम के साथ ही एक पेज का पत्र मिला जिसमें अंग्रेजी के अक्षरों में लिखा था कि अल्सटाम फैक्ट्री नैनी के एमडी से दो करोड़ रुपये चाहिए। 48 घंटे में इस बारे में न्यूजपेपर में स्टेटमेंट दो पैसे देने का वरना कौन से स्कूल में असली बम फटेगा कोई समझ नहीं पाएगा। मेरा पैसा मुझे चाहिए। कीडगंज थाने की पुलिस ने फर्जी बम को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके पहले मेजा इलाके में चार बार, एक बार खीरी और एक बार महानगरी एक्सप्रेस के टायलेट में ऐसा ही फर्जी बम रखकर सिरफिरा शख्स रेल मंत्री और नैनी की फैक्ट्री के एमडी से करोड़ों रुपये की मांग कर चुका है। एसएसपी स्तर से उसकी गिरफ्तारी पर बीस हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया जा चुका है लेकिन पुलिस उसे दबोचने में नाकाम साबित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed