{"_id":"59a719a34f1c1b41738b477c","slug":"couple-kidnapping-from-outside-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी युगल का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी युगल का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद हाईकोर्ट सुरक्षा की गुहार लगाने आए प्रेमी युगल का अपहरण कर लिया गया। बुधवार को जब वे हाईकोर्ट आए तो लड़के की बहन भी साथ में थी। उसी के सामने बोलेरो गाड़ी में दोनों को उठा लिया गया। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।बरेली के आजाद नगर के रहने वाले निक्की सागर की पड़ोस में रहकर मथुरा की शिमला बीएससी कर रही थी। दोनों की दोस्ती हो गई। निक्की और शिमला ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन शिमला के घर वाले राजी नहीं थे। दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
घर वालों के डर से दोनों बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट सुरक्षा की गुहार लगाने आए थे। निक्की की बहन अनीता भी साथ में थी। अनीता ने यहां वकील से बात कर रही थी। अनीता के मुताबिक बुधवार की दोपहर तीनों लोग हाईकोर्ट जा रहे थे तभी एक बोलेरो गाड़ी रुकी और निक्की और शिमला को उसमें खींच लिया गया। दोनों का अपहरण कर अपहर्ता भाग निकले। अनीता का आरोप है कि गाड़ी में शिमला के घर वाले बैठे थे। अनीता ने कंट्रोल रूम फोन कर दिया। पुलिस पहुंच गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। अनीता ने एसएसपी समेत कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निक्की और शिमला की जान बचाने की गुहार लगाई है। उसने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या हो सकती है।