फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conductor sticks student to death

कंडक्टर ने छात्र को बस से झोंका, मौत

Tue, 29 May 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Conductor sticks student to death
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर कसेरूआ खुर्द गांव के पास सोमवार की सुबह किराए के विवाद में चलती बस से कंडक्टर ने छात्र को धक्का दे दिया, जिससे उसकी बस के पिछले पहिए से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गए। घटना से गुस्साए छात्रों ने लगभग डेढ़ घंटे तक बवाल काटा और बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मूलत: फूलपुर के पाली-बाबूगंज निवासी विजय शंकर सिंह ठेकेदार हैं। उनके दो बेटों में छोटा बेटा 21 वर्षीय अनुराग सिंह उर्फ सौरभ झूंसी के कसेरूआ खुर्द गांव स्थित जी सिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसने पढ़ाई के लिए झूंसी के आवास विकास कालोनी योजना तीन में किराए पर कमरा लिया था। सोमवार को वह प्रायोगिक परीक्षा देने लिए सुबह तकरीबन ग्यारह बजे घर से कॉलेज के लिए निकला था। उसने झूंसी से फूलपुर मार्ग पर चलने वाली मिनी बस पकड़ी थी। बस में ही अनुराग का किराए को लेकर कंडक्टर से विवाद हो गया। झूंसी पुलिस के मुताबिक कॉलेज के पास पहुंचने पर विवाद के चलते कंडक्टर ने चलती बस से छात्र को धक्का दे दिया। इस दौरान वह बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। तभी कॉलेज गेट के पास खड़े अन्य छात्रों की नजर घायल अनुराग पर पड़ी तो वे बस के पीछे दौड़े। इसी बीच चालक और कंडक्टर बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। किसी तरह साथी छात्र गंभीर रूप से जख्मी अनुराग को टेंपो पर लादकर एसआरएन ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, हादसे से आक्रोशित छात्रों ने बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसे पलटकर आग के हवाले कर दिया। इससे झूंसी-सहसों मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर झूंसी पुलिस के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तथा हालात पर काबू पाया। एसपी गंगापार सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कॉलेज पहुंचकर हादसे में मारे गए छात्र अनुराग के बारे में जानकारी ली। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। शाम को मृत छात्र अनुराग के मामा अजय सिंह की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed