{"_id":"241d4e29bc2206b9c160b41b39629059","slug":"college-student-entered-soldier-pulls-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में घुसकर सिपाही ने की छात्रा से खींचतान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में घुसकर सिपाही ने की छात्रा से खींचतान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी। शहर के जार्जटाउन इलाके में रहने वाली बीटेक की छात्रा से बृहस्पतिवार सुबह नैनी स्थित कॉलेज में आईटीबीपी के सिपाही ने खींचतान की। उसने छात्रा को खींचकर ले जाने की कोशिश। विरोध पर उसके चेहरे पर घूंसे मारे और फिर यह धमकी देते हुए भाग गया कि तेजाब डालकर और अश्लील फोटो जगह-जगह चिपकाकर उसकी जिंदगी तबाह कर देगा। छात्रा से फोन पर खबर पाकर उसके पिता आए और फिर नैनी थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने बरेली में तैनात आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है। वह फोन पर भी इस छात्रा को परेशान करता रहा है।
जार्जटाउन में रहने वाले रिटायर्ड फौजी अब एक कॉलेज में अध्यापन करते हैं। उनकी बेटी शिखा (नाम काल्पनिक) नैनी स्थित कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से स्कूटी पर कॉलेज को निकली। फिर करीब पौने नौ बजे उसने रोते हुए पिता को फोन कर फौरन कॉलेज आने के लिए कहा। पिता कॉलेज पहुंचे तो शिखा रोते हुए उनके सामने आई। उसने बताया कि वह स्कूटी को स्टैंड में खड़ी कर क्लास की तरफ जा रही थी तभी विकास सिंह ने हाथ पकड़कर उसे रोका और खींचकर ले जाने की कोशिश की।
उसने इनकार किया तो वह उग्र हो गया। उसके चेहरे पर कई घूंसे मारे और बाहर खींचने लगा। उसकी चीख सुनकर दूसरे छात्र-छात्राएं तथा कर्मचारी आए तो विकास ने धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो अपहरण कर मार डालेगा। साथ ही यह भी धमकाया कि उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा और अश्लील फोटो घर के बाहर समेत कई जगह चिपकाकर उसे इतना बदनाम कर देगा कि जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। शिखा ने बताया कि विकास लंबे समय से उसे अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोनकर इसी तरह से धमकी देता रहा है।
विज्ञापन
मगर उसने इसलिए नहीं बताया कि परिवार के लोग परेशान होंगे। वह खुद को सीआरपीएफ का सिपाही बताता है। मगर पता चला है कि विकास सिंह आईटीबीपी की बरेली स्थित थर्ड बटालियन में तैनात है। दरअसल, कुछ साल पहले वह इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था तभी वह शिखा को ट्यूूशन पढ़ाने जाता था। फिर वह शिखा के पीछे ही पड़ गया। नौकरी लगने के बाद भी वह शिखा को फोन पर परेशान करता रहा। शिखा के पिता की तहरीर पर नैनी थाने में सिपाही के खिलाफ केस लिखा गया है। इस घटना और गंभीर धमकियों ने छात्रा को बेहद सहमा दिया। थाना प्रभारी नैनी रमेश पांडेय ने बताया कि सिपाही की गिरफ्तारी होगी।