{"_id":"b1103b34f2633fe5980f79afdfefa878","slug":"coaching-in-the-beatings-and-subversion-station-enclosures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग में मारपीट और तोड़फोड़, थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग में मारपीट और तोड़फोड़, थाने का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कर्नलगंज में ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के पास स्थित ऐंजल कोचिंग में घुसकर आधा दर्जन युवकों ने हमला बोल दिया। एक लड़के को खोजने पहुंचे युवकों ने जमकर बवाल काटा। कोचिंग के छात्रों ने दौड़ाया तो हमलावर भाग निकले। नाराज छात्रों ने कर्नलगंज थाने का घेराव किया।
सलोरी इलाके मेें ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के पास ऐंजल एकेडमी है। कोचिंग के संचालक है धीरेंद्र प्रताप यादव। उनका आरोप है कि रात में आधा दर्जन युवक लाठी-डंडा लेकर कोचिंग में घुस आए। वह गेट पर मौजूद लोगों मारपीट करते हुए पहली मंजिल पर चढ़ गए और कोचिंग में तोड़फोड़ किया।
कोचिंग के छात्रों ने दौड़ाया तो हमलावर भागे। वे साइकिल स्टैंड में खड़े वाहनों को तोड़ते हुए भाग निकले। हंगामे की सूचना पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज छात्रों ने थाने का घेराव किया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि हमलावर कोचिंग के एक छात्र को खोज रहे थे। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।