फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Claimed the lives of seven roads

सड़कों ने ली सात की जान

Sat, 16 May 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 16 May 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Claimed the lives of seven roads
इलाहाबाद। सड़क हादसों के कारण शुक्रवार का दिन काला साबित हुआ। घूरपुर, नवाबगंज और हंडिया में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई तो 27 जख्मी हो गए। सबसे दर्दनाक हादसा घूरपुर में हुआ, जिसमें युवक के सामने ही उसकी पत्नी, साली और बेटा ट्रक के नीचे आ गए। चारों बाइक से मसुरियन धाम मुंडन के लिए जा रहे थे। नवाबगंज में तीन मौतें ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से तो में एक की जान सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई। घूरपुर में नाराज लोगों ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के पहुंचने के बाद लोग शांत हो गए। हंडिया में हादसा बारात से लौट रहे लड़की पक्ष के लोगों की क्लोजर कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 15 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

 नवाबगंज थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर सड़क हादसे में शुक्रवार को चार लोगों ने दम तोड़ दिया तो एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसे दो ऑटो के दूसरे वाहनों से टकराने से हुए। दुर्घटना में कई लोग जख्मी भी हो गए। सूचना के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। एक महिला सड़क पर ही तड़पती रही जिसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन


1. शुक्रवार दोपहर सदर से सवारी भरी अप्पे लालगोपालगंज की ओर जा रही थी। एनएच-2 हंडिया कोखराज बाईपास टोलबूथ नवाबगंज के पास हाईवे से उतर रहे ट्रक ने अप्पे में टक्कर मार दी। इसमें नवाबगंज करीउद्दीनपुर के अशोक कुमार (26), कौड़िहार की बदरूनिशां (52), लालगोपालगंज की रीना, बीना, कमल, रानी चैनी का पुरवा थाना बाघराय के सूरज, नवाबगंज के अरविंद, भदरी की ऊषा देवी घायल हो गईं। अशोक यादव और बदरूनिशा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऊषा की हालत नाजुक बनी हुई है। अशोक दो भाइयों में छोटा था। नीमचंद्र यादव के तीन बेटों में से दूसरे नंबर के बेटे अशोक का शुक्रवार को जन्मदिन था। उसके बड़े भाई की दो वर्ष नवाबगंज थाने के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. दोपहर बाद पचदेवर गांव में आयोजित ईसा मसीह सत्संग से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी विक्रम में नवाबगंज के एनएच-2 पसियापुर गांव के सामने हंडिया से कोखराज की ओर जा रही स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर विक्रम पलट गई। विक्रम में सवार मटियारा, माधोपुर, बिगहियां पूर्व प्रधान नंद लाल भारतीय की पत्नी श्याम कली (55) की घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस कारण महिला की मौत हुई।


3. संहई गांव मेंबृहस्पतिवार रात मोहन उर्फ ललई (45) लघुशंका करने के लिए सड़क पार कर रहा था। इलाहाबाद से लखनऊ जा रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मोहन की अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। ललई के तीन बच्चे हैं। मजदूरी करके वह परिवार चलाता था। उसके मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, पत्नी मुन्नी देवी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed