फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chhota Rajan gang shooter sought by lawyer extortion

छोटा राजन गैंग के शूटर ने मांगी वकील से रंगदारी

Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
 Chhota Rajan gang shooter sought by lawyer extortion
crime - फोटो : demo pic
इलाहाबाद। छोटा राजन गिरोह से जुड़े शूटर नीरज वाल्मिकी के गुर्गों ने सोमवार रात कैंट इलाके में एक अधिवक्ता के घर जाकर जान से मारने की  धमकी देते हुए पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। बदमाशों ने वकील पर फायर भी किया मगर गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। बदमाश धमकी देते हुए चले गए। रात में भी अपराधियों ने कई बार दरवाजे पर दस्तक दी। वकील की शिकायत पर कैंट थाने में नामजद मुकदमा लिख जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कैंट इलाके में दयानंद मार्ग निवासी अधिवक्ता राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे सुभाष सोनी नामक व्यक्ति ने अपने दो साथियों संग आकर गालियां देते हुए घर का दरवाजा खटखटाया। राजेश की तबीयत सही नहीं थी इसलिए उन्होंने अपने साथी गौरव तिवारी को बात करने के लिए बाहर भेजा। गौरव बाहर गए तो सुभाष ने उन्हें कुछ दूर ले जाकर राजेश को गालियां देते हुए कहा कि उसे बता देना कि नीरज वाल्मिकी ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी है। नीरज को पैसा नहीं पहुंचाया तो ठेकेदार पिंकी गुप्ता और प्रताप सिंह की तरह उन्हें भी मार दिया जाएगा। राजेश बाहर आए तो नशे में धुत सुभाष ने उन पर पिस्टल तानकर फायर किया लेकिन गनीमत रही कि गोली नहीं चली। राजेश के मुताबिक फायर मिस होने के बाद उन्हें और गौरव को अपशब्द कहते हुए सुभाष ने फिर धमकी दी कि नीरज को पांच लाख रुपये नहीं पहुंचाया तो मकान खाली कर देना। सुभाष दोनों अज्ञात लोगों के साथ वहां से चला गया मगर रात में भी कई बार राजेश दरवाजे पर दस्तक दी गई। राजेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नया मकान बनाया है। हिस्ट्रीशीटर नीरज वाल्मिकी धमकी देकर तमाम व्यापारियों और ठेकेदारों से गुंडा टैक्स वसूलता है। थानाध्यक्ष कैंट बृजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्या की कोशिश, जान से मारने की धमकी देकर गुंडा टैक्स मांगने का केस लिखकर आरोपियों की तलाश हो रही है। 
विज्ञापन

प्रताप हत्याकांड में भी नीरज है फरार 
इलाहाबाद (ब्यूरो)। झूंसी रेलवे स्टेशन परिसर में तीन महीने पहले ठेकेदार प्रताप सिंह की कार के भीतर गोली मारकर हत्या की वारदात में पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों को गिरफ्तार कर दावा किया था कि नीरज ने ही रंगदारी नहीं देने पर प्रताप का कत्ल कराया था। प्रताप तीन साल पहले ठेकेदार पिंकी गुप्ता की हत्या का चश्मदीद गवाह था। वह कत्ल भी नीरज ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed