फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chasing Ambalance to Chhattisgarh by carcassing into the car tree

लाश लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस कार पेड़ से टकराई

Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chasing Ambalance to Chhattisgarh by carcassing into the car tree
ambulance - फोटो : self
 हिमाचल प्रदेश के शिमला से लाश लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस मेजा के मनूकापूरा गांव के पास इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर शनिवार सुबह पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक सहित एंबुलेंस पर बैठे चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने एंबुलेंस की दूसरी गाड़ी व्यवस्था कर लाश को छत्तीसगढ़ भेजवा दिया। वहीं जख्मियों को शहर भेज दिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर जनपद के सन्ना गांव निवासी पच्चूराम डोप हिमाचल प्रदेश के शिमला में काम करते थे। दो रोज पहले एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। इधर, घर के लोग शिमला पहुंच लाश को एंबुलेंस से घर ले जा रहे थे। बताया जाता है कि एंबुलेंस जैसे ही मेजा के मनूकापूरा गांव के पास इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंची वैसे ही चालक को नींद आ गई।
विज्ञापन


जिससे स्टेयरिंग से उसका नियंत्रण हट गया। एंबुलेंस कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराने के बाद पलट गई। इस स्थिति में एंबुलेंस पर बैठे चालक चुन्नी लाल निवासी छत्तीसगढ़, जयमती डोम, महाबीर राम सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने जख्मियों को तत्काल शहर भेजा। वहीं एंबुलेंस पर रखी गई लाश को तत्काल दूसरी एबुंलेंस से छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। एंबुलेंस कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस कार को थाने पर उठा लाई। मेजा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को नींद आ जाने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed