फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Changed sim in Agra, now in Delhi

आगरा में बदला सिम, अब लोकेशन दिल्ली में

Thu, 28 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Changed sim in Agra, now in Delhi
इलाहाबाद क्राइम - फोटो : self
अधिवक्ता लाल बचन की हत्या के आरोपी सदाशिव उर्फ छोटे बच्चा के करीब पुलिस पहुंच गई है। उसकी अंतिम लोकेशन दिल्ली के आसपास मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह कभी भी पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। सदाशिव के कुछ रिश्तेदार पकड़े गए हैं। एक करीबी से उसने दूसरे नंबर से संपर्क किया था। उस नंबर के बारे में भी पुलिस को पता चल गया है।
विज्ञापन


वकील लाल बचन की हत्या के बाद आरोपी सदाशिव का मोबाइल नंबर ऑन था। पुलिस से उसकी बात भी हुई थी। उसने बताया था कि एक काम से वह आगरा आया है। पुलिस ने उसे तुरंत इलाहाबाद आने को कहा था। उसने पुलिस से वापस आने का वादा किया था लेकिन, आया नहीं। इसी के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन कुछ देर के लिए मोबाइल खुला तो भी लोकेशन आगरा ही थी। इसके बाद उसने अपना सिम बदल लिया। उस सिम की लोकेशन अब दिल्ली के आसपास है। पुलिस की एक टीम मंगलवार को ही आगरा पहुंच गई थी। लोकेशन के आधार पर टीम सदाशिव के पीछे पीछे है। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के काफी करीब पहुंच चुकी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर सदाशिव के घरवाले ताला लगाकर फरार हैं। उसके बेटे समेत कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। सदाशिव ने यहां पर अपने एक करीबी को दूसरे नंबर से फोन किया था। वह नंबर भी ट्रेस हो गया था। सदाशिव के करीबी से भी पूछताछ हुई है। उससे भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
विज्ञापन


शूटरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें बुधवार को भी कुछ पता नहीं लगा पाई। टोल पर सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की गई। इसके अलावा गंगापार और शहर के तमाम बदमाशों से पूछताछ की गई। शूटरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि जिस तरह से हत्या में तमंचे का प्रयोग किया गया, उससे साफ है कि घटना को किसी हाई फाई शूटर ने अंजाम नहीं दिया है। स्थानीय बदमाशों ने वकील लाल बचन की हत्या कर दी। अब सदाशिव ही जानकारी देगा कि उसने लाल बचन को मारने वाले शूटर कौन थे। कितने पैसे में उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। इसीलिए पुलिस ने पूरा ध्यान सदाशिव की गिरफ्तारी में लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील हत्याकांड के आरोपी सदाशिव के करीबियों और रिश्तेदारों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। जांच कर रही टीमों को यकीन है कि वह यहां पर किसी न किसी से संपर्क में है जो उसे यहां की सारी बात बता रहा है। इसी कारण पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। एक करीबी से सदाशिव ने संपर्क भी किया था, वह नंबर पुलिस ने पकड़ लिया है। इसी फोन के कारण उसकी अंतिम लोकेशन दिल्ली के आस पास मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed