फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car washes firing into fights , three arrested

कार धुलने के झगड़े में फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज के हरवारा इलाके में एक लॉज के बाहर शनिवार को कार धुलने के झगडे़ में दो गुटों के लोगों में टकराव हो गया। मारपीट के बाद फायरिंग में कुछ लोग छर्रे धंसने से चुटहिल हुए। खबर पाकर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने दोनों तरफ के सात लोगों को उठा लिया। हालांकि देर रात तक धूमनगंज थाने की पुलिस का कहना था कि घायल हुए एक पक्ष की तरफ से एफआईआर लिखकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हरवारा में कब्रिस्तान के निकट स्थित लॉज है। इसमें एक सपा नेता का करीबी सलाउद्दीन भी रहता है। उसकी कार वहीं खड़ी होती है। ड्राइवर मोहम्मद वैस भी वहीं रहता है। शनिवार दिन में करीब दस बजे वैस कार की धुलाई कर रहा था। वहीं पास में रहने वाले गुड्डू ने सड़क पर पानी बहाने पर टोका तो आरोप है कि वैस ने उसे दौड़ा लिया। गुड्डू एक स्कूल की वैन चलाता है। वहां से भागकर गुड्डू ने अपने करीबियों को बताया तो कई लोग आ गए।
विज्ञापन


वे लॉज के बाहर एकत्र हुए तो आरोप है कि वैस समेत कई लोगों ने लॉज की छत पर जाकर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग किसने की यह कोई साफ तौर पर नहीं बता सका। गोली चली तो भगदड़ मच गई। कई लोग जख्मी हो गए। घायलों का कहना है कि उन्हें फायरिंग के दौरान छर्रे लगे। धूमनगंज थाने की पुलिस ने मौके से सलाउद्दीन, वैस समेत तीन लोगों पकड़ लिया। गुड्डू की तहरीर पर नामजद मुकदमा लिखा गया। दूसरे पक्ष के भी चार लोग शाम तक थाने में मौजूद थे। पुलिस को उनकी तरफ से भी तहरीर देने की चर्चा थी मगर रात तक केस नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed