{"_id":"5811198f4f1c1bcd75bc445b","slug":"car-collided-with-dividers-a-death-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accident
कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें बैठे लोगाें में से एक की मौत हो गई।वहीं महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कानपुर से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार जैसे ही बुधवार की सुबह सलेमपुर हाईवे पर पहुंची वैसे ही कार का अगला पहिया फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जानकारी होने पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाने के साथ शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बता दें कि वाराणसी कोयला बाजार निवासी खालिक रशीद बेटे शहजाद, बहु एवं पोते के साथ कानपुर गए हुए थे। बुधवार को वाराणसी स्थित घर के लिए लौट रहे थे। कार उनका बेटा चला रहा था। जैसे ही वह उतरांव के सलेमपुर हाईवे पर पहुंचे वैसे ही कार का अगला पहिया फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जहां खालिक (60) की मौके पर ही मौत हो गई व बेटा शहजाद, बहु नाजिया व दो वर्ष का पोता अफसान घायल हो गए।