फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman killed wife, daughter and father-in-law, arrested

कारोबारी ने पत्नी, बेटी और ससुर को मार डाला, गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 11:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Businessman killed wife, daughter and father-in-law, arrested
Murder
करेली के जीटीबी नगर में सोमवार सुबह झूमर कारोबारी ने गला रेतकर अपनी पत्नी, बेटी और ससुर की हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर से इलाकेमें सनसनी फैल गई। एसएसपी समेत तमाम अफसर कई थानों की फोर्स लेकर मौकेपर पहुंच गए। कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


शाहगंज के रहने वाले मो. यूनुस(70) की पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। इन दिनों वह करेली के जीटीबी नगर में रहने वाली अपने दूसरे नंबर की बेटी सलमा (28), उसकी सौतेली बेटी नवासी आयना (5) व दामाद उस्मान के साथ रहते थे। उस्मान शाहगंज में झूमर की दुकान चलाता था। यूनूस के तीन बेटे शहनवाज, यूसुफ और साहबजादे अपनी मां के साथ करेली के ही महमूदापुर में रहते हैं। यूनुस की तीसरे नंबर की बेटी शहनाज मंसूर अली पार्क में ब्याही है।
विज्ञापन


वह अक्सर सलमा से मिलने के लिए आती रहती थी। बताया जा रहा है कि शहनाज व सलमा सोमवार को भाई साहबजादे के रिश्ते की बात करने के लिए जाने वाली थीं। शहनाज ने सुबह करीब सवा 11 बजे सलमा के पास फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। उस्मान का मोबाइल स्विच ऑफ था। कई बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा तो शहनाज बहन सलमा के जीटीबी नगर स्थित घर पहुंची। शहनाज जैसे ही कमरे के भीतर पहुंची वहां का मंजर देख उसके होश उड़ गए। कमरे से सटी हुई गली में पिता यूनुस की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। शहनाज चीखी तो आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग भीतर के कमरे में पहुंचे तो वहां बिस्तर पर सलमा और मासूम आयना की रक्तरंजित लाश दिखी। तीनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी सिद्दार्थ शंकर मीणा और सीओ बैरहना ट्रेनी आईपीएस सुकीर्ति माधव भी पहुंचे। इसी दौरान आरोपी उस्मान भी पहुंचा और दरवाजे पर ही बैठकर बिलखने लगा। शक होने पर पुलिस ने उस्मान को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आई बातें इशारा कर रही हैं कि तिहरे कत्ल के इस सनसनीखेज वारदात को उस्मान ने ही अंजाम दिया। प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से मियां-बीवी में तकरार चल रही थी। एसओ करेली सर्वेश सिंह ने बताया कि मृतक यूनुस की छोटी बेटी शहनाज की तहरीर पर उस्मान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed