{"_id":"57927d254f1c1b711bc4b498","slug":"burglars-reconstructed-home-of-two-people-including-former-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पूर्व पार्षद समेत दो लोगों का घर खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पूर्व पार्षद समेत दो लोगों का घर खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने दो सूने मकानों में हाथ साफ कर दिया। मीरापुर में चोरों ने पूर्व पार्षद हरीश त्रिपाठी के सूने घर में घुसकर दो आलमारियों के लॉक तोड़े और नगदी तथा गहनों समेत करीब तीन लाख का माल बटोरकर फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस पहुंची और डॉग स्कवॉयड को बुलाया। उधर, रसूलाबाद में भी निजी फर्म के कर्मचारी के कमरे में बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की।
मीरापुर में ललिता देवी मंदिर के पास चैतन्य मार्ग निवासी पूर्व हरीश त्रिपाठी परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी मोनिका त्रिपाठी भी पार्षद रही हैं। बृहस्पतिवार रात वह परिवार सहित मीरापुर में ही अपने रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे। रात में वहीं ठहर गए। शुक्रवार सुबह वह अपने घर लौटे तो दूसरे तल के बेडरूम में जाने पर चोरी का पता चला। उस कमरे में रखी दोनों आलमारियों के लॉक टूटे थे। फर्श पर गहनों के खाली डिब्बे बिखरे थे। आलमारियों से करीब दो लाख रुपये कीमत के आभूषण, 35 हजार रुपये, घड़ियां, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक आदि नदारद थे। कमरे का दरवाजा बंद ही था।
एसी भेजी रिपेयरिंग को, चोरों को मिला रास्ता
अनुमान है कि बदमाश विंडो एसी के रास्ते आए थे। पूर्व पार्षद हरीश ने बताया कि दो दिन पहले ही एसी को रिपेयरिंग के लिए भेजा गया था। एसी की खाली जगह से ही बदमाश कमरे में घुसे और चोरी कर निकल गए। खबर पाकर अतरसुइया थाने की पुलिस के साथ कांग्रेस नेता परवेज अख्तर अंसारी भी पहुंच गए। डॉग स्कवॉयड को भी वहां बुलाया गया। मगर चोरों का सुराग नहीं लग सका। कुछ दूर पर एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर रात में करीब डेढ़ बाइक पर दो युवक उनके घर की तरफ आते दिखे। आधे घंटे बाद वही दोनों बाइक लौटी लेकिन उस पर दो नहीं चार युवक थे। ऐसे में अंदेशा है कि दो युवक हरीश के घर में घुसे फिर चोरी कर साथियों संग बाइक पर निकल गए। हरीश ने अपने घर में काम करने वाली महिला के पति पर शक जताया है। अतरसुइया पुलिस का कहना है कि उसे हिरासत में लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, बद्री आवास योजना रसूलाबाद में रमेश कुमार के भी किराए के कमरे में चोरी हो गई। बिहार से आकर यहां निजी फर्म में नौकरी करने वाले रमेश कुमार बृहस्पतिवार रात किसी दोस्त के घर ठहर गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर 11 हजार रुपये, लैपटॉप और गैस सिलेंडर पार कर दिया।