फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   boloro accident highway

हाईवे पर बोलेरो ने ली मासूम की जान

Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
boloro accident highway
crime
 हंडिया-कोखराज बाईपास पर नवाबगंज के मुनव्वरपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को बोलेरो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीन साल के मासूम की मौत हो गई जबकि उसका मामा बीए का छात्र प्रशांत द्विवेदी उर्फ अमित घायल हो गया। बोलेरो छोड़कर ड्राइवर भाग गया। गंभीर घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


श्रृंगवेरपुर गांव निवासी उमेश द्विवेदी राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के महामंत्री हैं। उनका पुत्र प्रशांत उर्फ अमित द्विवेदी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह बृहस्पतिवार सुबह तीन साल के भांजे वशु पुत्र अरविंद शुक्ल निवासी लच्छीपुर थाना जेठवारा, प्रतापगढ़ को शहर से स्कूटी पर बैठाकर गांव आ रहा था। वह दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे मुनव्वरपुर गांव के सामने फोरलेन हाईवे से सर्विस रोड पर उतर रहा था तभी पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रशांत तथा भांजा वशु गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तड़पने के बाद मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने घेरा तो बोलेरो से उतरकर ड्राइवर पैदल भाग गया। खबर पाकर प्रशांत के परिजन आ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की मौत से उसके घर और ननिहाल में हाहाकार मच गया। इकलौते बेटे की मृत्यु ने मां शशि और पिता अरविंद को ऐसा सदमा पहुंचा कि वे कुछ देर के लिए सुधबुध खो बैठे। बालक कुछ दिन से ननिहाल में था। बताया गया कि मामा प्रशांत उसे एक तिलकोत्सव में ले जा रहा था तभी ये अनहोनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed