फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bolero clashed, four deaths

बोलेरो भिड़ी बस से, चार लोगों की मौत

Wed, 15 Jun 2016 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
महोबा से बोलेरो जीप में बैठकर संगम स्नान के लिए इलाहाबाद आ रहे चार लोगों की इलाहाबाद के बारा इलाके में बस से टक्कर में जान चली गई। मंगलवार भोर में हुए हादसे में मृत लोगों में तीन व्यक्ति और उनमें एक का आठ वर्षीय पुत्र शामिल है। मृतकों की पत्नियां और बेटियां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पुलिस ने पांच घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया है। बोलेरो का ड्राइवर घटना के बाद से लापता है।
विज्ञापन


महोबा के श्रीनगर इलाके के बेलरई गांव निवासी रामस्वरूप कुशवाहा ने पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर संगम स्नान का फैसला किया। सोमवार देर रात वे सभी बोलेरो गाड़ी में इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। गाड़ी छतरपुर के ओरछा का रहने वाला राकेश चला रहा था। सुबह करीब छह बजे बोलेरो इलाहाबाद में बांदा मार्ग पर पांडर गांव बारा के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बस से उसकी तेज रफ्तार में भिड़ंत हो गई। बोलेरो के परखचे उड़ गए। राहगीरों से खबर पाकर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बोलेरो में फंसे खून से लथपथ महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर चार लोगों रामस्वरूप कुशवाहा (42), उसके पुत्र अमित (8), बाबूलाल (35) तथा महोबा में ही कुलपहाड़ इलाके के परशुराम शिवहरे (45) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामस्वरूप की पत्नी माया (38), बाबूलाल की पत्नी अनीता (29), उसकी बेटियां रीता (6) और पूजा (9) तथा परशुराम का पुत्र महेश (22) को एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि बस इलाहाबाद से सवारियां बैठाकर कर्वी जा रही थी। बस के साथ ही बोलेरो का भी ड्राइवर पकड़ में नहीं आया है। देर शाम तक महोबा से मृतकों और घायलों के परिवार के लोग नहीं आ सके थे। पुलिस ने बताया कि परिजनों को इस दुखद हादसे की सूचना करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed