Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of a tractor driver found in a field in Nawabganj; murder suspected, police investigating.

प्रयागराज : नवाबगंज में ट्रैक्टर चालक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 13 Nov 2026 12:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

रात में खेत की जुताई करने निकले ट्रैक्टर चालक का शव शुक्रवार सुबह खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान और घटनास्थल से मिले टूटे बटन व चप्पल ने घटना को संदिग्ध बना दिया है।

विज्ञापन
Body of a tractor driver found in a field in Nawabganj; murder suspected, police investigating.
भाईलाल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर चालक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

दुबरा जगदीशपुर निवासी भाई लाल प्रजापति (50) पुत्र बांकेलाल खेती करने के साथ ट्रैक्टर चलाते थे। बृहस्पतिवार रात वह खेत की जुताई करने के लिए घर से निकले थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दूसरे ट्रैक्टर का चालक खेत में हरी खाद डालने पहुंचा तो भाई लाल का शव खेत में पड़ा मिला। उनका ट्रैक्टर घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर खड़ा था।

विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक के मुंह पर चोट के कई जाहिरा निशान मिले। घटनास्थल से उनका एक चप्पल और शर्ट का टूटा हुआ बटन भी बरामद हुआ। इन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed