फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bid Anara- If two hundred crore people were stolen,

बोली अनारा-दो सौ करोड़ ठगी होती तो जाती विदेश

Thu, 07 Dec 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bid Anara- If two hundred crore people were stolen,
अनारा गुप्ता - फोटो : SOCIAL MEDIA
सिने स्टार अजय देवगन के नाम पर देश भर में हजारों लोगों से दो सौ करोड़ से ज्यादा की ठगी में आरोपी पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता के बयान का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उसने कहा है कि दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की होती तो विदेश चली जाती। अनारा ने सफाई दी कि वह कंपनी के लिए बतौर ब्रांड एंबेसडर काम कर रही थी। विवाद उठने पर तीन माह पहले ही इस्तीफा दे चुकी है। उसका इस कंपनी से अब कोई भी लेनादेना नहीं रहा है। इस बीच एसटीएफ का कहना है कि नामजद आरोपी होने की वजह से अनारा गुप्ता के खिलाफ जांच में सुबूत जुटाए जा रहे हैं। उससे पूछताछ जरूर की जाएगी।
विज्ञापन


फिल्मों में निवेश के जरिए मोटा लाभ मिलने का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनी एम्परर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट लिमिटेड के खिलाफ पिछले दिनों दो केस दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने इसके इलाहाबाद के निदेशक ओमप्रकाश तथा वाराणसी के शत्रुघ्न टी सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके बयान से अनारा गुप्ता के साथ ही अर्पिता माली, अरुण गौतम, प्रदीप शेरावत, नरेश कुमार, प्रदीप शर्मा, मो. असीर खान का भी नाम सामने आया। यह भी साफ हुआ कि इस कंपनी ने कई राज्यों में 45 हजार से ज्यादा लोगों से तकरीबन दो सौ करोड़ रुपये निवेश कराए। पुलिस ने अनारा समेत कंपनी से जुड़े बाकी लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन वे मिल नहीं रहे थे। अनारा के फोन भी ऑफ हो गए थे। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी के  लिए पुलिस और एसटीएफ ने तमाम करीबियों केे मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिए।
विज्ञापन


दबाव बढ़ने पर अनारा गुप्ता ने बुधवार को यू-ट्यूब पर अपने बयान का वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वह अपने करीबी करन के साथ हैं। अनारा ने कहा कि उसने दो सौ करोड़ रुपये ठगे होते यहां नहीं रहती, बल्कि विदेश चली जाती। अनारा ने सफाई दी कि भोजपुरी कलाकार अंबरीश ने इस कंपनी से संपर्क कराया था। वह कंपनी से बतौर ब्रांड एंबेसडर जुड़ी और वह भी मासिक वेतन पर। लखनऊ जाकर उसने एग्रीमेंट किया और कंपनी के सेमिनार तथा फैशन शो में भाग लेने लगी। वह कभी कंपनी की निदेशक नहीं रही। इसकी मूल निदेशक अर्पिता माली है। अनारा के मुताबिक अर्पिता ने कुछ विवाद किया, जिसके बाद उसने अगस्त में ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया। उसका इस्तीफा स्वीकार भी हो चुका था। कंपनी ने क्या ठगी की, कितने पैसे हड़पे, उसे कुछ नहीं पता है। यह मामला मीडिया में आने पर पता चला तो उसने अपना पक्ष रखने का फैसला किया। एसटीएफ का कहना है कि वीडियो से काम नहीं चलेगा, अनारा गुप्ता को पूछताछ के लिए पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठग कंपनी के पांच बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। बाकी खातों पता लगाकर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ के अनुसार, अर्पिता माली और शत्रुघ्न सिंह ने बतौर निदेशक लखनऊ में इंडसइंड बैंक की विभूति खंड शाखा, एक्सिस बैंक की विभूति खंड, एसबीआई इंदिरा नगर वेव माल शाखा, स्टेट बैंक की इंदिरा नगर शाखा में खाते खोले थे। इसके अलावा एक अन्य निदेशक नरेश शर्मा ने कोटक महिंद्रा बैंक की इंदिरा नगर शाखा लखनऊ में खाता खोला था। मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद इन खातों को सीज करा दिया गया है। अब तक इन खातों से करीब 70 करोड़ रुपये के टर्नओवर की जानकारी मिली है।


कंपनी की तरफ से लोगों को झांसा दिया गया था कि वे पांच हजार रुपये से लेकर कितनी भी बड़ी रकम कंपनी के जरिए फिल्मों में निवेश कर सकते हैं। लालच दिया गया था कि पांच हजार रुपये जमा करने पर 11 महीने तक हर माह 522 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह एक लाख रुपये जमा करने पर 11 महीने तक हर माह 20 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया था। यूं लोगों को फिल्मों में पैसे लगाकर मोटा लाभ का ख्वाब दिखाकर कंपनी ने करोड़ों रुपये बटोर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed