फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Beat and killed farmer

किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Beat and killed farmer
Murder
यमुनापार के कोरांव इलाके में बुधवार देररात देसी शराब के ठेके पर कहासुनी और गालीगलौज के बाद किसान रवींद्र सिंह उर्फ सप्पू (30) क ो लोहे की रॉड और डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घरवाले घायल किसान को लेकर कोरांव सीएचसी के लिए भागे, लेकिन रास्ते में सिंह की सांस थम गई। कोरांव पुलिस ने पूछताछ के  बाद आरोपियों की तलाश में कई जगह छापामारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस तीन के खिलाफ हत्या का नामजद केस लिखकर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


कोरांव के भगतपुर का किसान रवींद्र सिंह बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे पड़ोस के गांव भोगनपुर में देसी शराब के ठेके पर गया था। वहां लौवाकोन का शिवाकांत पांडेय, भोगनपुर ग्राम प्रधान का भतीजा ब्रजेश पटेल और जयसंत पटेल बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में धुत्त शिवाकांत गालीगलौज कर रहा था। रवींद्र सिंह को बुरा लगा तो उसने शिवाकांत को टोक दिया। दोनों में बहस हुई तो रवींद्र सिंह वहां से घर आया और चाचा के लड़के सुन्नू सिंह को लेकर दोबारा ठेके पर गया। तब दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया।

विज्ञापन

 

रवींद्र जब ठेके के बाहर पेशाब करने आया तभी पीछे से आए शिवाकांत, ब्रजेश और जयसंत ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। रवींद्र को भागने का मौका भी नहीं मिला। हल्ला सुनकर सन्नू सिंह पहुंचा तब तक हमलावर भाग चुके थे। रवींद्र खून से लथपथ पड़ा था, उसके सिर पर रॉड लगी थी। सीएचसी कोरांव ले जाते समय रविंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह रवींद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


रात लगभग डेढ़ बजे हुई घटना के  बाद सन्नू सिंह घायल रवींद्र को एक डॉक्टर के पास ले गया, लेकिन हालत नाजुक देखकर उसे सीएचसी कोरांव भेज दिया गया। रवींद्र ने घटना की सूचना बड़ोखर चौकी के एक सिपाही को दी।सिपाही ने यह कर पल्ला झाड़ लिया कि थाने जाओ। वहीं रिपोर्ट लिखी जाएगी। 


रविंद्र सिंह की हत्या में शिवाकांत पांडेय, ब्रजेश पटेल और जयसंत पटेल के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। बताया जाता है कि तीनों गांव के दबंग हैं। रात में हत्या की खबर पाकर सीओ मेजा जीतेंद्र दुबे, एसओ कोरांव आदित्य कुमार सिंह और आसपास के थाना प्रभारी पहुंच गए। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले। 

भोगनपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर आए दिन मारपीट की घटना होती है। यहां रातभर शराब बेची जाती है। इतना ही नहीं ठेके पर आने वाले ग्राहकों को बैठकर शराब पीने का भी इंतजाम रहता है। इससे कोरांव पुलिस भी अंजान नहीं है, लेकिन पुलिस सबकुछ जानते हुए भी चुप है। 


 रवींद्र सिंह की हत्या से उसका परिवार बिखर गया। पत्नी रमा सिंह और तीन बच्चे बेसहारा हो गए। रमा के सामने अब दो लड़कों और एक बेटी को पालने का संकट खड़ा हो गया है। पति की मौत से वह बेसुध हो गई है। रवींद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed