{"_id":"590f7ed54f1c1b3b548514be","slug":"be-hanged-by-the-banker-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 08 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज में शनिवार रात बैंक कैशियर की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह मां के देर तक न उठने पर कमरे में देखने गया बेटा मां को फांसी पर लटकते देख चीख पड़ा। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें महिला ने लिखा कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी रही हैं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
कर्नलगंज निवासी अनूप मालवीय एसबीआई बैंक में कैशियर हैं। उनके दो बेटे और बेटी है। बड़ा बेटा बंगलौर में इंजीनियर है। अनूप इन दिनों इलाज के लिए चेन्नई गए हैं। घर में पत्नी अंजू मालवीय उर्फ गुड़िया (52), बेटी और छोटा बेटा अर्पित थे। शनिवार रात अर्पित बाहर से आया तो मां अंजू ने उसे खाना दिया। बेटे को खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गईं। रविवार सुबह अर्पित सोकर उठा तो मां के अभी तक सोकर न उठने पर शक हुआ। वह भागकर मां के कमरे गया तो वहां का नजारा देखकर चीख पड़ा।
अंदर कमरे में अंजू का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के चुल्ले से लटक रहा था। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय नरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है कि जिसमें महिला ने जिंदगी से ऊब कर अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी है।