फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   barsaval village

बदचलनी के शक में पत्नी को मारा डाला

Thu, 06 Apr 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
barsaval village
क्राइम
यमुनापार इलाके में कौंधियारा के बरसवल गांव में नशे के लती व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी को बुधवार भोर में चाकू से गला रेतकर मार डाला। फिर उसने खुद थानेदार को फोनकर हत्या की जानकारी दी और प्रधान ने भी पुष्टि की तो पुलिस ने मौके पर आकर उसे गिरफ्तार कर चाकू जब्त कर लिया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस लिखा। पुलिस का कहना है कि नशेड़ी पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से यह वारदात की। उसने पुलिस के सामने भी कुबूला कि उसे पत्नी पर संदेह था, इसलिए उसे मार डाला।
विज्ञापन


बरसवल गांव निवासी शिवशंकर दुबे की पत्नी रश्मि (30) ग्राम पंचायत सदस्य भी थी। उन दोनों के तीन बच्चे हैं। छह साल की प्रतीक्षा, चार साल की पूजा और दस महीने की रिद्धी। शिवशंकर दुबे पांच भाइयों में छोटा है। तीन भाई नागपुर में नौकरी करते हैं। वह चौथे नंबर के भाई कृष्णकुमार के साथ घर पर ही रहता था। वह नशे का लती है। हरदम गांजा के नशे में डूबा रहता है। कोई काम करने की बजाय वह खेती के सहारे घर में पड़ा रहता। इस वजह से अक्सर उसका पत्नी रश्मि से झगड़ा होता रहता। उसके लिए तीन बेटियों समेत पत्नी और मां का गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा उसे पत्नी पर शक हो गया था कि वह किसी और पुरुष से मिलती-जुलती है। इस वजह से उसका गुस्सा और बढ़ गया था। मंगलवार रात वह भोजन के बाद पत्नी-बच्चों के साथ सो गया था। भोर में करीब चार बजे उठा और सो रही पत्नी रश्मि के गले पर चाकू से कई वार कर दिए। बच्चे भी जग गए। घर में चीखपुकार मची तो पड़ोसी जुट गए।
विज्ञापन


चौंक गए थाना प्रभारी, बोले-नशे में हो क्या
घटना के बाद शिवशंकर ने खुद थाना प्रभारी ताहिर हुसैन को फोनकर बताया कि उसकी पत्नी को किसी ने चाकू से मार डाला है। पति-पत्नी का झगड़ा पहले भी थाने पहुंच चुका था। थाना प्रभारी को पता था कि शिवशंकर नशेड़ी है, इसलिए उन्हें कत्ल का भरोसा नहीं हुआ। उल्टा उन्होंने पूछा-नशे में हो क्या? इंस्पेक्टर को विश्वास नहीं हुआ तो शिवशंकर हाथ में खून सना चाकू लेकर ग्राम प्रधान मोहम्मद अशरफ के घर पहुंच गया। उन्हें बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। प्रधान ने भी फोनकर बताया तब थानेदार ने माना कि शिवशंकर ने सच बोला था। इंस्पेक्टर ने प्रधान को हिदायत दी कि वह उसे बैठाए रहें। कुछ देर में पुलिस ने मौके पर जाकर शिवशंकर को गिरफ्तार कर चाकू कब्जे में ले लिया। रीवा में उमरिया से रश्मि के पिता चंद्रमणि गौतम ने आकर पुलिस को शिवशंकर के खिलाफ तहरीर दी तो केस लिखा गया। एसपी यमुनापार अशोक कुमार और सीओ बारा कृष्ण गोपाल सिंह भी वहां पहुंचे। सीओ के मुताबिक, उन्होंने आरोपी शिवशंकर से पूछताछ की तो वह बोला कि उसे अपनी पत्नी पर किसी और से रिश्ते का शक था। घटना के बाद वह अफसोस जता रहा था कि गुस्से और नशे में उसने यह घटना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैसे होगा तीन बेटियों का गुजारा
इस घटना में रश्मि की तीन मासूम बेटियों पर मुसीबतों का साया आ गया है। एक तो यह परिवार वैसे भी बेहद गरीब है। ऊपर से, मां के मारे जाने और पिता के जेल जाने से बच्चियों की देखभाल की जिम्मेदारी उनकी बूढ़ी दादी पर आ गई है। वह खुद बेहद लाचार हैं। सीओ बारा केजी सिंह ने उमरिया रीवा से आए बच्चियों के नाना चंद्रमणि से कहा कि वह बच्चियों को अपने साथ ले जाएं मगर उन्होंने दो टूक मना कर दिया कि वह उनका पालन नहीं कर पाएंगे। तीन बच्चियों में एक महज दस महीने की है। बाकी दोनों भी छह और चार साल की है, जिन्हें नहीं पता कि उनके सिर से मां का साया छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed