फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Barati firing of the three young men wounded

बाराती ने की फायरिंग, तीन युवक जख्मी

Sun, 17 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 17 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
बारा (इलाहाबाद)। घूरपुर इलाके के सपहा गांव में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में द्वारचार के दौरान तमंचे से की गई फायरिंग घातक साबित हुई। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। खलबली और भगदड़ मच गई। गांववालों ने गोली चलाने वाले युवक को दबोच पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बारा थाना क्षेत्र के घुरमी गांव से ननकऊ पुत्र भाईलाल की बारात घूरपुर के सपहा गांव में धर्मराज पटेल के घर गई थी। धर्मराज की बेटी का ब्याह ननकऊ के साथ हुआ था। बारात पहुंचने के बाद देर रात द्वारचार शुरू हुआ तो बारात में आए एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मिस हो जाने पर उसने जब फिर फायर करना चाहा तो उसके तमंचे की नाल भीड़ की तरफ हो गई और तभी फायर हो गया।
विज्ञापन


गोली की चपेट में आकर वहां मौजूद युवक घनश्याम पटेल, विश्वजीत और भानू जख्मी हो गए। फायरिंग से शादी समारोह में खलबली मच गई। घायल युवकों को फौरन अस्पताल ले जाने के साथ ही घूरपुर थाने में खबर दी गई। फायरिंग करने वाला युवक भागने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसने अपना नाम ननकऊ और पता कौशाम्बी में पिपरी इलाके का डाही गांव बताया। पुलिस का कहना है कि तमंचा नहीं बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed