फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bamboo poles in the middle of the knockout murder

अधेड़ का बांस के डंडे से पीटकर कत्ल

Mon, 26 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 26 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bamboo poles in the middle of the knockout murder
फूलपुर। सब्जी लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ का डंडे से पीटकर कत्ल कर बदमाश भाग निकले। शनिवार रात दस बजे तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश करते हुए घरवाले पहुंचे। फूलपुर के लोचनगंज गांव के पास शारदा सहायक नहर की पुलिया के पास अधेड़ को खून से लथपथ पड़ा देख चीख पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना फूलपुर एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे झाड़फूंक वजह बताई जा रही है। फिलहाल घर वालों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


फूलप़ुर के पूरे सूदी गांव का रहने वाला यार मोहम्मद उर्फ बबलू (55) पंचर की दुकान चलाता था। कुछ दिनों से उसने दुकान बंद कर दी थी। वह झाड़फूंक भी करता था। शनिवार रात आठ बजे वह घर से साइकिल लेकर सब्जी खरीदने निकला। रात लगभग दस बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान होने लगे। घरवाले तलाशने निकले। लोचनगंज गांव से सौ मीटर पहले शारदा सहायक नहर की पुलिया के पास बबलू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन


बगल में खून से सना बांस का डंडा पड़ा था। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। उसको इस हाल में पड़ा देख घरवाले चीख पड़े। शोर सुनकर गांव वाले भी आ गए। खबर पर फूलपुर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एंबुलेंस से पीएचसी ले गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी कछरहिया का रोकर बुरा हाल था। बबलू की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रोते हुए हर बार यही सवाल कर रही थी कि किसी से रंजिश भी नहीं थी फिर क्यों जालिमों ने मार डाला। आशंका है कि उसका कत्ल झाड़फूंक के चक्कर में हुआ है। पुलिस इस मामले में दो युवकों और एक महिला को लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि वजह स्पष्ट नहीं है। घरवाले भी किसी रंजिश की बात नहीं कर रहे है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामला खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed