फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack on policemen, sabotage in the car

सरेशाम पुलिसकर्मियों पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

Mon, 21 May 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 21 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Attack on policemen, sabotage in the car
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लल्ला चुंगी तिराहे पर रविवार को सरेशाम डायल 100 के पुलिसकर्मियों पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता तो की ही, उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। घटना के करीब आधे घंटे बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक युवक भाग चुके थे। भुक्तभोगी पुलिसकर्मियों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना रात नौ 08.30 बजे के आसपास की है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 15-20 युवकों के दो गुट लल्लाचुंगी तिराहे पर मौजूद थे। अचानक उनमें किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुट एक-दूसरे पर बेल्ट और डंडे लेकर टूट पड़े। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी तो डायल 100-83 नंबर टीम मौके पर पहुंच गई। इसमें हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, सिपाही शफीक अहमद और चालक रामबुझारत यादव शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर हमला कर रहे युवकों को रोकने की कोशिश की। इस पर एक गुट तो भाग निकला लेकिन, युवकों का दूसरा गुट पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस दौरान धक्कामुक्की भी की गई।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी कुछ करते इससे पहले ही युवकों ने डायल 100 वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पत्थर और डंडे बरसाकर गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद भी पीआरवीकर्मी मौके पर डटे रहे, साथ ही थाने में सूचना दी। आधे घंटे बाद थाने से फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन, तब तक हमलावर युवक भाग चुके थे। उधर, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ होते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमले की बात गलत है। किसी ने पत्थर फेंक दिया था जिससे डायल 100 वाहन का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। भुक्तभोगी पुलिसकर्मियों की तहरीर पर आवेश, राहुल, वैभव व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह यह घटना हुई, वहां से 100 मीटर की दूरी पर विश्वविद्यालय पुलिस चौकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा लेकिन, चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए। सूत्रों की मानें तो चौकी इंचार्ज भी थाने की फोर्स पहुंचने के बाद मौके पर आए। सवाल यह है कि आखिर कैसे चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed