फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   atiq brother Ashraf is not in Nepal

अतीक का भाई अशरफ नेपाल में तो नहीं

Sat, 08 Jul 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
atiq brother Ashraf is not in Nepal
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ के नेपाल भाग जाने की पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों ने आशंका व्यक्त की है। आईबी ने भी तलाशने के प्रयास किए तो पता चला है कि वह सनोली के रास्ते नेपाल भाग सकता है। पहले भी कई बार वह नेपाल जा चुका है। वहां यूपी पुलिस का दबाव न होने के कारण वह आराम से रह रहा होगा। इस आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नेपाल में भी संपर्क साधा है। यहां रह रहे उसके परिचित और रिश्तेदारों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर वास्तविक लोकेशन पता की जा रही है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट है कि अशरफ और उसके नजदीकी पुलिस की सख्ती के कारण यूपी से बाहर चले गए हैं। हाईकोर्ट में तलब करने के बारे में यूपी सरकार को आदेश होने के कारण तीन दिन तक उसकी लोकेशन दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में थी। स्थानीय पुलिस ने यूपी पुलिस के जरिए उसकी तलाशी के लिए दूसरे राज्यों से संपर्क साधा तो पता चला है कि वह नेपाल चला गया होगा। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर अशरफ की तलाश के लिए नेपाल की सीमा पर बार्डर सिक्योरिटी फोर्स से भी मदद ली जा रही है। सनोली सहित कुछ और सीमा पर अशरफ की तलाश में उसके फोटो तथा अन्य जानकारी भेज दी हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में 11 जुलाई को पेशी के उद्देश्य से पलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की छह टीमें अशरफ की तलाश में पिछले महीने से छापामारी कर रही है। उन्हें अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। पूर्व में समन भी जारी किया गया था, जिसे थाना धूमनगंज पुलिस ने चस्पा कराया दिया था। जिसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजूपाल की हत्या के आरोपी अशरफ जमानत पर थे। उन पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जमानत निरस्त करने की अर्जी लगाई गई थी। जिस पर सुनवाई हुई थी और आरोपी को तलब करने के लिए नोटिस जारी किया गया। कोर्ट के इस आदेश के बाद से आरोपी अशरफ पुलिस को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed