फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   atiq ahamad

अतीक समेत बाइस समर्थकों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई

Sat, 21 Jan 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
atiq ahamad
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
पूर्व सांसद अतीक अहमद  और उनके समर्थकों को करीब एक महीने पहले शियाट्स में किया गया बवाल भारी पड़ गया है। इस घटना में बेहद किरकिरी होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में अतीक अहमद का कानपुर कैंट इलाके से पूर्व में घोषणा के बावजूद टिकट काटा तो पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई। खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका के चलते अतीक अहमद और उनके 22 करीबियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर खुल्दाबाद तुषार त्यागी ने बताया कि पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके 22 करीबियों पर 110 (घ) सीआरपीसी के तहत केस लिखा गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पाबंद करने के बाद अगर कोई व्यक्ति गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अतीक पर पहले भी गैंगस्टर एक्ट और कई बार गुंडा एक्ट लग चुका है।
विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट के तहत दो बार अदालत के आदेश पर उनकी संपत्तियों की कुर्की भी हो चुकी है। करीब सवा महीने पहले नैनी में रीवा रोड स्थित शियाट्स में अतीक अहमद की मौजूदगी में शिक्षकों, कर्मचारियों, गार्ड पर हमले का मामला कई दिन तक सुर्खियों में रहा था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कानपुर कैंट से उनका टिकट सपा से कट जाएगा। हुआ भी यही, अतीक की दावेदारी अब खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed