फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assaulting city bus operators , Chinati

सिटी बस के परिचालक से मारपीट, छिनैती

Sat, 16 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Assaulting city bus operators , Chinati
इसी बस में की गई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ट्रैफिक चौराहे के  पास विक्रम को पास न देने पर दबंगों ने बृहस्पतिवार दोपहर नवाबगंज इलाके में घेरकर सिटी बस को रोक लिया। बस चालक को लात-घूंसों से पीटने लगे। यह देखकर कंडक्टर ने विरोध किया तो उसकी धुनाई कर दी। परिचालक का बैग और टिकट मशीन छीन ली। मारपीट की घटना से बस में अफरातफरी मच गई। यात्री उतरकर भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद मामले की शिकायत नवाबगंज थाने में की गई। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।  
विज्ञापन


सिविल लाइंस से सिटी बस का चालक मुहम्मद आसिफ बस लेकर लालगोपालगंज के लिए चला। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे ट्रैफिक चौराहे के पास विक्रम को पास देने को लेकर सिटी बस के ड्राइवर और विक्रम चालक के बीच कहासुनी हुई। सिटी बस नवाबगंज में मलाक बलऊ गांव के पास पहुंची थी कि विक्रम सवार आधा दर्जन युवकों ने ओवरटेक कर सिटी बस रोक ली।
विज्ञापन


बस के रुकते ही हमलावरों ने मुहम्मद आसिफ को सीट से नीचे खींच लिया। मारपीट होते देख परिचालक प्रेम कुमार बीच बचाव करने पहुंचा तो हमलावर उस पर टूट पड़े। प्रेमकुमार को धुनाई कर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने कंडक्टर का बैग जिसमें  2 हजार 50 रुपये थे, छीन लिए। बे बिल, ऑफटेक को फाड़ डाला। हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद घायल चालक, परिचालक बस लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे, आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस धरणीधर का पूरा व पीथीपुर गांव के पाँच लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा लिखकर तफ्तीश कर रही है। घटना की जानकारी पाकर यातायात निरीक्षक जोगेन्द्र यादव, व यातायात अधीक्षक रामदास सोनकर नवाबगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed