{"_id":"56e9af394f1c1b3b768b4835","slug":"army-arrested-with-150-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की 150 बोतल शराब के साथ दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना की 150 बोतल शराब के साथ दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी जंक्शन थाने की पुलिस टीम ने रांची से सैन्य कैंटीन की शराब लाकर यहां बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 150 बोतल शराब जब्त की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस लिखा।
इंस्पेक्टर जीआरपी मनोज सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक कैलाशपति सिंह ने क्यूआरटी के सिपाहियों मस्तराम, रियाजुल हक, विपुल राय और श्याम कुमार के साथ बुधवार को प्लेटफार्म नंबर एक के निकट पासर्ल गोदाम के सामने एक व्यक्ति को पकड़ा जो चार बैग लेकर जा रहा था।
तलाशी लेने पर बैग में 150 बोतल अंग्रेजी शराब मिली जिस पर केवल डिफेंस के लिए लिखा था। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मृत्युंजय सिंह बताया। वह प्रीतम नगर डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला है। पता चला कि वह रांची से सेना की शराब कम दाम पर खरीदकर यहां बेचने लाया था।