फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university girl

इविवि की छात्राओं को सरेराह रोककर छेड़खानी

Wed, 28 Mar 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 28 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र में सप्लाई डिपो के पास मंगलवार को दिनदहाड़े दो छात्राओं से छेड़खानी की गई। घटना तब हुई जब छात्राएं, स्कूटी से बीकॉम की परीक्षा देने इलाहाबाद विश्वविद्यालय जा रही थीं। भीड़ जुटने पर आरोपी छात्राओं की स्कूटी की चाबी लेकर भाग निकला। आरोप है कि उसने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा की इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। देहात क्षेत्र में रहने वाली उसकी सहेली भी साथ ही पढ़ती है। इन दिनों छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को भी उन्हें परीक्षा देने जाना था। करीब एक बजे दोनों छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर विश्वविद्यालय जाने लगीं। अभी वह चौफटका के पास स्थित सप्लाई डिपो गेट के सामने पहुंची थीं कि तभी वहां एक स्कूटी से एक युवक आया। आरोप है कि उसने पहले छात्राओं को रुकने का इशारा किया। छात्राएं नहीं रुकीं तो उसने अपनी स्कूटी सामने लगाकर छात्राओं को रोक लिया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


विरोध पर सरेराह धमकी दी। छात्राओं ने शोर मचाया तो राहगीर जुटने लगे। इस पर आरोपी छात्राओं की स्कूटी की चाबी लेकर भाग निकला। लोगों ने सूचना दी तो धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि घटनास्थल कैंट थाना क्षेत्र में है। जिसके बाद कैंट पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ की। चूंकि परीक्षा थी ऐसे में छात्राओं को भेज दिया गया। सूचना पर पहुंचे एक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने हवाई फायरिंग भी की। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी ऐसी ही बात बताई। हालांकि प्रभारी थाना कैंट अम्बिका ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई। हालांकि फायरिंग की बात सामने नहीं आई। पुलिस जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed