फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university crime news

इविवि में भी हुई छेड़खानी, आरोपी छात्र निष्कासित

Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad university crime news
crime
बीएचयू के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी मंगलवार को छात्रा से छेड़खानी का मामला सामना आया। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्र को विश्वविद्यालय से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है और छात्र को अपने अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। कर्नलगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे प्राचीन इतिहास विभाग के पास की है। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा प्राचीन इतिहास विभाग के पीछे छोड़ गेट से निकल कर जा रही थी। तभी बीए द्वितीय वर्ष का एक छात्र वहां पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रों को धमकी भी दी। घटना के बाद छात्रा रोते हुए सीधे चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे के पास पहुंची और पूरा वाकया बताया। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने छात्र को निष्कासित किए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्र का कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। ऐसा करके उसने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने और किसी भी कक्षा का छात्र होने का अधिकार खो दिया है। निलंबन के साथ छात्रका नामांकन निरस्त किए जाने की संस्तुति कुलपति को भेज दी गई है। साथ ही कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। छात्र से कहा गया है कि 27 सितंबर को दोपहर दो बजे अपने पिता/संरक्षक के साथ उपस्थित होकर स्पष्ट करे कि उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed