फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad bawal

वकील ने रखा दरोगा के सिर पर पांच लाख का इनाम

Sat, 14 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद के एक वकील का विवादास्पद वीडियो सामने आया है। खुद को मुरादाबाद जिला अदालत का अधिवक्ता बताने वाले आरबी सिंह ने वकील नबी अहमद की हत्या के आरोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह का सिर काटने वाले पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। यह वीडियो वाट्सएप पर वायरल हुआ है। एक से दूसरे ग्रुप होते हुए वीडियो इलाहाबाद भी पहुुंच गया। वकील ने दावा किया है कि जो भी व्यक्ति दरोगा का सिर काटकर लाएगा, उसे वह 51 हजार रुपये खुद देगा और बाकी के 4.5 लाख रुपये अन्य वकीलों से दिलवाएगा।
विज्ञापन


इस वीडियो के वायरल होने के बाद जवाबी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। कई पुलिस वालों ने भी ऐसा बयान जारी करने वले वकील के सिर पर इनाम घोषित कर दिया है। इलाहाबाद के दो सिपाहियों ने ही ऑडियो जारी किया कि भी दरोगा के सिर की कीमत लगाने वाले वकील का सिर काटकर लाएगा, उसे वह अपने पास से पांच-पांच लाख रुपये देेंगे। एक सिपाही ने तो ऑडियो डाला है कि आरबी सिंह वकील अगर दरोगा को सलाम ठोकेगा तो उसे पांच करोड़ 51 लाख का इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वकील के ऊपर दरोगाओं और पूर्वांचल के एक सपा नेता ने भी इनाम रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed