फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the rape of teenager throat slit , organically

किशोरी की रेप के बाद गला रेतकर हत्या, बवाल

Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
After the rape of teenager throat slit , organically
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के अल्लापुर इलाके में शनिवार शाम से लापता आठवीं की छात्रा का रविवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर कूड़ा गली में खून से लथपथ शव मिला। रेप के बाद उसका गला रेता गया था। इस जघन्य घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित भीड़ ने मटियारा रोड जाम कर आगजनी और पथराव किया। इलाके की सभी दुकानें भीड़ ने बंद करा दीं। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। यही बवाल होने की वजह बना। लोगों की मांग थी कि पुलिस शव वापस लेकर आए। बवाल की खबर पाकर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। दोबारा बवाल होने की आशंका को देखते हुए इलाके में पीएसी के  साथ कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


अल्लापुर नया गांव का रहने वाला किशोरी का पिता सिलाई का काम कर गुजारा करता है। दो कमरे के झोपड़ीनुमा मकान में पत्नी और तीन बेटियों के साथ किसी तरह गुजर-बसर होती है। शनिवार शाम आठवीं में पढ़ने वाली तेरह वर्षीय बड़ी बेटी घर से शौच के लिए निकली। काफी देर तक लौटकर घर नहीं पहुंची तो मां-बाप बेटी को खोजने लगे। पास-पड़ोस तलाशने के बाद भी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो रात में ही बेटी के गायब होने की तहरीर दारागंज थाने में दी। वहां से उन्हें जार्जटाउन थाने भेज दिया गया। घरवाले परेशान रहे और पुलिस तहरीर लेकर बेपरवाह बनी रही।
विज्ञापन


दोपहर लगभग डेढ़ बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि रामानंदनगर नया गांव के कूड़ा गली में एक किशोरी का खून से लथपथ शव पड़ा है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस इंस्पेक्टर जार्जटाउन वीके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की गला रेतकर हत्या की गई थी। चेहरे और सिर पर भी जख्म के निशान थे। आशंका है कि शौच के लिए निकली किशोरी को अगवा कर रेप किया गया। रेप के बाद उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदेशा है कि इस कांड में आरोपियों की संख्या एक से अधिक रही होगी। जघन्य हत्याकांड को देखते हुए भी पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश नहीं की और शव तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  शव मिलने की सूचना लापता छात्रा के घरवालों को मिली तो वे भी आ गए। स्थानीय लोग इस बात को लेकर भड़क गए कि पुलिस ने बिना घरवालों को सूचना दिए शव पोस्टमार्टम हाउस क्यों भेज दिया। सैकड़ों की संख्या में नाराज लोग लाठी-डंडा लेकर सड़क पर आ गए। बाजार बंद करा दिया। भीड़ पुलिस के  खिलाफ नारेबाजी करते हुए अल्लापुर पुलिस चौकी की तरफ बढ़ी लेकिन किसी तरह पुलिस ने समझाबुझाकर उन्हें वापस किया गया। नाराज लोग लौटे तो मटियारा रोड जाम कर दिया।

बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी और सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र मौके पर पहुंचे तो उन्हें भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। नाराज महिलाएं पुलिस को घटनास्थल तक जाने नहीं दे रही थीं। उनकी मांग थी कि पुलिस शव वापस लेकर आए। किसी तरह उन्हें समझाबुझाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर पुलिस छात्रा के पिता को लेकर पोस्टमार्टम हाउस गई।


तब जाकर शव की शिनाख्त हुई। उधर दोपहर से शुरू हुआ बवाल रात तक चलता रहा। मटियारा रोड पर जाम के दौरान बीच-बीच में भीड़ पथराव और नारेबाजी करती रही। चूंकि  जहां जाम लगा था वहां से कई लिंक रोड हैं, जिससे आने-जाने वालों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। देररात तक पुलिस और भीड़ के बीच रह-रहकर झड़प होती रही। तनाव को देखते हुए इलाके में पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स तैनात है। पुलिस मामले की रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। आशंका है कि इस हत्याकांड में स्मैकियों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed