{"_id":"58a8b3634f1c1bac12d84cd3","slug":"acid-ataick","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में स्कूल जा रही छात्रा पर फेंका तेजाब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद में स्कूल जा रही छात्रा पर फेंका तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
ऐसिड अटैक
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र के पियरी गांव के पास स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर दो युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर तेजाब फेंक दिया। झुलसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की शादी तय होने से बौखलाए युवक ने अपने साथी संग मिलकर उठाया यह कदम। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी की जा रही है।
कोरांव इलाके में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा शनिवार सुबह स्कूल जा रही थी। पियरी गांव के समीप पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। वे छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब घबराकर छात्रा साइकिल छोड़कर भागने लगी तो एक युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। छात्रा के हाथों, छाती और पेट पर तेजाब के छींटे पड़े। उसकी चीख सुनकर खेतों में मौजूद लोग दौड़े तो दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र कुमार पुत्र केशव प्रसाद निवासी पियरी और प्रशांत सिंह निवासी मानपुर गांव के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा की शादी तय हो चुकी है। एक मार्च को उसकी बारात आनी है।
छात्रा पर तेजाब हमले की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। छात्रा की होने वाली ससुराल के लोग भी घर पहुंच गए। पता चला कि दो दिन पहले किसी युवक ने छात्रा की भावी ससुराल में फोन पर धमकी दी थी कि इस लड़की से शादी नहीं करें वरना बुरा अंजाम होगा। अब छात्रा के परिजन घबराए हैं।