फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of raping six girls recovered from the house of Chhattisgarh

रेप के आरोपी के घर से छत्तीसगढ़ की छह लड़कियां बरामद 

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping six girls recovered from the house of Chhattisgarh
लड़क‌ियां बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सरायइनायत इलाके में गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रेप को आरोपी को दबोचने के लिए तीन गांवों में दबिश दी। पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला लेकिन करछना में उसके घर से छत्तीसगढ़ की छह लड़कियां बरामद कर लीं। लड़कियों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर छत्तीसगढ़ ले जाया गया। एक हफ्ते पहले भी छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुबावल गांव में दबिश देकर आरोपी को उसके बहन के घर से दबोच लिया था। उस वक्त ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। 
विज्ञापन


यमुनापार में करछना के बरांव गांव का शेरू आरकेस्ट्रा पार्टी चलाता है। वह डांस के लिए छत्तीसगढ़, झारखंड से लड़कियों को लाता है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस उसकी तलाश में इलाहाबाद आई। एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी के बहन के घर सरायइनायत के दुबावल गांव में दबिश दी। आरोपी को पकड़ लिया गया था लेकिन गांव के लोगों ने पुसिल पर हमला बोलकर छुड़ा लिया था।  पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी कई अन्य लड़कियों को भी जबरन अपने घर में रखे हुए है। गरीब लड़कियों की तस्करी की बात सुनकर छत्तीसगढ़ पुलिस सन्न रह गई।

विज्ञापन

 

गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम ने सरायइनायत पुलिस के साथ दुबावल, कोटवा समेत तीन गांवों में आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। तब छत्तीसगढ़ पुलिस ने करछना पुलिस के साथ आरोपी शेरू के बरांव स्थित घर पर दबिश दी। वहां पुलिस को छह लड़कियां मिल गईं। जिनमें से कुछ बालिग थीं तो कुछ नाबालिग। पुलिस बरामद लड़कियों को लेकर चली गई। एसओ करछना एके सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ रेप के आरोपी के घर दबिश देकर छह लड़कियों को बरामद किया गया है लेकिन आरोपी नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed