फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abbi-Ami Sann from the news of Guddo's death

गुड्डो की मौत की खबर से अब्बू-अम्मी सन्न

Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Abbi-Ami Sann from the news of Guddo's death
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुंबई के घाटकोपर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में मारिया की मौत की खबर जैसे ही उनके घर अम्मी-अब्बू को हुई, दोनों सन्न रह गए। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी गुड्डो उर्फ मारिया से बात की थी। शहर के रानीमंडी के मानिंद परिवार की मारिया ने यहीं से ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह पायलट बनीं। लोग सांत्वना देने आते रहे, अम्मी-अब्बू सुबकते रहे। दोनों रात में ही लखनऊ के लिए निकल गए। वहां से फ्लाइट से मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन


रानीमंडी के रहने वाले डा. आईएच जुबैरी और मां फरीदा की बेटी मारिया ने हाईस्कूल तक पढ़ाई सेंट मैरीज कांवेंट से की। इसके बाद इंटर क्रास्थवेट गर्ल्स कालेज और बीएससी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेनिंग लेने के बाद वो चार्टर्ड फ्लाइट में बतौर पायलट काम करने लगीं। उनका निकाह 12 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री के प्रोडक्शन डिवीजन में काम करने वाले आमिर रिजवी से हुआ तो वह उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। मारिया की बेटी जैनब ने ही दोपहर में तीन बजे फोन कर घटना की जानकारी दी। फरीदा और डा. जुबैरी पर जैसे वज्रपात हो गया।
विज्ञापन


नम आंखों से फरीदा ने बताया कि गुड्डो को बचपन से पायलट बनने की ललक थी। मां-बाप ने उनकी आसमान छूने की उम्मीदों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दोनों अक्सर मारिया से बात करते थे। दो दिन पहले भी मारिया ने फोन कर दोनों का हाल चाल लिया था। मारिया की एक बहन काकुल यूएई के शारजाह में प्रोफेसर है। दूसरी मुंबई में ही फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी है। भाई राहिल दुबई में एक बैंक में मैनेजर है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों ने ने मां-बाप को फोन कर सांत्वना दी। सभी मुंबई पहुंच रहे हैं। और भी तमाम रिश्तेदार लगातार फोन कर दोनों को सांत्वना दे रहे हैं। डा. जुबैरी और उनकी पत्नी फरीदा गुरुवार की रात कार से लखनऊ चले गए। वहां से फ्लाइट पकड़कर उन्हें मुंबई पहुंचना है। परिजनों ने बताया कि अभी सरकारी की ओर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डो इसी महीने रमजान के समय अपनी बेटी के साथ इलाहाबाद आई थी। 13 साल की बेटी जैनब भी यहां आई थी। घर खुशियों से सरोबार हो गया था। फरीदा और डा. जौहरी उस समय को याद कर सुबकते रहे। उन्होंने बताया कि रमजान में वह आई और घर में खुशियां बिखेर कर चली गई।


पायलट मारिया जुबैरी की मौत की खबर मिलने केबाद रानीमंडी में रहने वाले डाक्टर आई एच जुबैरी और परिवार के अन्य सदस्यों को ढ़ांढस बंधाने के लिए रिश्तेदार और पड़ोसी उनकेघर पहुंचे। कर्रार हुसैन, मंजर कर्रार, जावेद हैदर, मकसूद हैदर, मंजर काजमी सहित आसपास केलोग रात तक डा.जुबैरी के घर पर मौजूद रहे। पूरे परिवार में गम का माहौल बना रहा। सभी मारिया की मौत से दुखी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed