{"_id":"5c744ac8bdec227378303ae2","slug":"91551125192-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद अपाचेसवार बदमाशों ने की थी बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफेद अपाचेसवार बदमाशों ने की थी बमबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद अपाचेसवार बदमाशों ने की थी बमबाजी
0 सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो नकाबपोश बदमाश
0 सागररत्ना रेस्टोरेंट पर हमले में चार हुए थे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सागररत्ना रेस्टोरेंट में दो दिन पहले हुई बमबाजी के मामले की जांच में जुटी पुलिस टीमों को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पता चला है कि सफेद अपाचेसवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर बम चलाए थे। हालांकि, 72 घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस हमले की वजह तक नहीं ढूंढ पाई है।
बालसन चौराहे पर स्थित सागररत्ना रेस्टोरेंट में 23 फरवरी की रात 10 बजे के करीब बमबाजी हुई थी। इसमें खाना खाने पहुंचे एक परिवार के चार लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन रेस्टोरेंट मालिक ने किसी तरह के विवाद से इंकार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसके बाद चौराहे पर लगे कैमरे की फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले। पता चला कि हमलावर सफेद अपाचे बाइक से आए थे। साथ ही दोनों ने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। फुटेज की पड़ताल में यह भी पता चला कि एक बदमाश ने लाल जबकि दूसरे ने सफेद रंग का कपड़ा अपने मुंह पर बांध रखा था। पुलिस फुटेज के सहारे ही बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है। हालांकि, 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विवाद का पता लगाना बड़ी चुनौती
पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती घटना के पीछे विवाद का पता लगाना है। दरअसल, जिस तरह से दो दिन बाद भी रेस्टोरेंट मालिक ने किसी तरह के विवाद के बाबत कोई जानकारी नहीं दी है, उससे पुलिस के लिए परेशानी बढ़ गई है। फिर भी उसकी जांच का एंगल अब भी रेस्टोरेंट से जुड़े विवाद पर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीड़ित परिवार का साफ कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिर जिस तरीके से हमला किया गया, उससे भी साफ है कि बदमाशों का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि दहशत फैलाना था।