{"_id":"5c545ef7bdec2211d240ba61","slug":"91549033207-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
शहर से घर लौटते समय खमपुर के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। ठेला लेकर घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी संदीप कुमार (40) शहर में ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। बृहस्पतिवार की रात वह ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था। खमपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और संदीप को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रानी का रो रोकर बुरा हाल रहा। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसकी आर्थिक हालत बेहद खराब है। संदीप के बेटे रंजीत, अंकित व बेटी काजल अभी पढ़ रहे हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों के सिर से साया छिन गया।