फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जमीन विवाद में दबंगों ने पीटकर छह को किया घायल

जमीन विवाद में दबंगों ने पीटकर छह को किया घायल

Tue, 13 Nov 2018 07:43 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में दबंगों ने पीटकर छह को किया घायल
फोटो---
विज्ञापन

जमीन विवाद में दबंगों ने पीटकर छह को किया लहूलुहान
हमलावरों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, बाइक भी तोड़ी
दोनों पक्षों की ओर से चले ईंट-पत्थर, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
सगरासुंदरपुर। जमीन विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमलाकर छह लोगों को लहूलुहान कर दिया। धमकाने पर नाराज हुए ग्रामीणों ने चार हमलावरों को बंधक बना लिया और बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर भी चले। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लालगंज के हदिराही गांव में कमला देवी व रामशरण धुरिया के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पखवारे भर पहले पंचायत में हुए फैसले के मुताबिक रामशरण ने अपने हिस्से की जमीन पर दीवार बना ली। जिसके बाद मामला शांत हो गया। इधर दीपावली में कमला के बेटे उमेश कुमार व बबलू घर आए थे। मंगलवार को दोनों ने एक राय होकर बाहरी गांव के आधा दर्जन दबंगों के साथ रामशरण की दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

मारपीट में अनारा देवी (65) पत्नी रामशरण, मनोज धुरिया (38), सतीश धुरिया (35), शीला देवी (36), दुर्गावती (32), रामशरण (68) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से कमला देवी (65) को चोटें आईं। घटना के बाद लहूलुहान पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन करना शुरू किया तो हमलावर उन्हें भी धमकाने लगे। इससे नाराज ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ लिया। यह देख कई हमलावर भाग खड़े हुए और कुछ कमला देवी के घर में जा घुसे। ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। नाराज ग्रामीणों हमलावरों की बाइक भी तोड़ डाली। इस बीच पुलिस मौके पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। बंधक बनाए गए हमलावरों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ के दौरान हमलवारों की पहचान आशीष सिंह, नीतेश कुमार, उमेश व बबलू के रूप में हुई। गांव में तनाव के देखते हुए पुलिस को तैनात कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed