{"_id":"5b77236642c792467641612b","slug":"91534534502-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के बगल की दुकान से गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के बगल की दुकान से गहने उड़ाए
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के बगल की दुकान से गहने उड़ा ले गए चोर
शाहगंज में समीरा होटल के सामने हुई घटना
एक दिन पहले ही जानसेनगंज में हुई थी लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कोतवाली के जानसेनगंज में हुई चोरी के मामले को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बेखौफ चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार रात चोरों ने शाहगंज थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित आभूषण की दुकान में धावा बोला। साथ ही सोने-चंादी के जेवर उठा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
साकिब मिन्हाजपुर का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है और घर में मां गुलरेज सिद्दीकी के साथ वह रहता है। पुलिस के मुताबिक, साकिब ने बताया कि रोज की तरह ही बृहस्पतिवार रात भी वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। शुक्रवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा। शटर खोलकर वह दुकान के भीतर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था और कीमती जेवर गायब थे। इनमें चांदी के साथ ही सोेने के भी गहने शामिल हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही एएसपी शिवराज भी पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं हासिल हुआ।
खिड़की उखाड़कर भीतर घुसे थे चोर
साकिब की दुकान में चोर पीछे की ओर बनी खिड़की उखाड़कर घुसे थे। पुलिस के मुताबिक, भुुक्तभोगी ने करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी होने की बात बताई है। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि साकिब कीमती गहने रात में दुकान बंद कर जाते समय अपने साथ ले जाता था। यही वजह रही कि बड़ा नुकसान होने से बच गया।