फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीएम बम की सूचना

सीएम बम की सूचना

Thu, 07 Sep 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीएम बम की सूचना
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000

सीएम के कार्यक्रम स्थल पर बम की सुचना से हड़कंप
फर्जी कॉल करने वाला करछना से किया गया गिरफ्तार
सीएम से मिलना चाहता था, असफल होने पर फैला दी सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
परेड ग्राउंड पर सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर बम की खबर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा सीएम की सुरक्षा के लिए आए कमांडो भी जानकारी करने में जुट गए। काफी देर तक सभास्थल, मंच और हेलीपेड स्थल की तलाशी लिए जाने के बाद कुछ नहीं मिला तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं 100 सेवा पर सूचना देने वाले अनुज को देर शाम करछना से गिरफ्तार कर लिया गया।

करछना निवासी विकलांग अनुज (38) विकलांग पेंशन, अनुदान और नौकरी के लिए सीएम को ज्ञापन देना चाहता था लेकिन उसे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अनुज ने 100 सेवा को फोन करके कह दिया कि सभास्थल पर बम रखा हुआ है। इस सूचना से सनसनी फैल गई। सभा स्थल की तलाशी कराई गई। उसी नंबर पर फिर से जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी तो पता चला कि भ्रामक सूचना दी गई है। उसी समय लोकेशन लेकर अनुज की तलाश हुई। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि भ्रामक सूचना देने वाले अनुज को करछना में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने क्राइम ब्रांच को बताया कि वह विकलांग है और पेंशन, नौकरी और अनुदान के लिए सीएम को ज्ञापन चाहता था। ज्ञापन देने की अनुमति नहीं मिली तो गुस्से में 100 नंबर पर फोन करके यह सूचना दी, अब इस गलती का अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed