फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लूट-छिनैती करने वाले गिदरोह के दो बंदी

लूट-छिनैती करने वाले गिदरोह के दो बंदी

Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
लूट-छिनैती करने वाले गिदरोह के दो बंदी
चोरी की बाइक और तमंचा समेत दो बंदी
विज्ञापन

एक फरार जबकि एक साथी पहले से जेल में है बंद
चेन, बाइक और पर्स छिनैती की कई घटनाएं कुबूली

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शहर में रोज चोरी-छिनैती करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को जार्जटाउन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अल्लापुर में पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक और तमंचे, बम भी बरामद हुए हैं। उनका एक साथी मौके से भाग गया। गिरोह का एक बदमाश पहले से नैनी जेल में बंद है।
जार्जटाउन थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान उपनिरीक्षक धमेंद्र यादव के साथ कुंदन गेस्टहाउस के निकट पल्सर बाइक सवार तीन युवकों को रोका गया। उनमें एक युवक बाइक से उतर गली में भाग गया जबकि दो पकड़े गए। पल्सर बाइक जब्त कर ली गई। तलाशी में उनमें एक के पास तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में पता चला कि वे चोरी-छिनैती करने वाले गिरोह के अपराधी हैं। उनमें सुधीर कुमार मूल रूप से सेवइत सोरांव का निवासी है जो अल्लापुर में हैजा अस्पताल के पास रहता है, जबकि दूसरा विकास पासी कोहार गढ़वा जार्जटाउन का रहने वाला है। उनके पास तमंचे, कारतूस और दो बम मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि मौके से फरार बदमाश का नाम अंकित यादव है। वह किदवई नगर का रहने वाला है। इनका एक साथी अभिषेक भारतीय उर्फ बच्चा जेल में बंद है जिसे 26 जून को कीडगंज में पुलिस ने पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर 18 मई को लेबर चौराहे से चोरी की गई अपाचे बाइक सुधीर भारतीय के घर से बरामद की गई थी। अभिषेक जेल में बंद है। इसके अलावा पिछले साल भर के दौरान अल्लापुर, जार्जटाउन, कीडगंज इलाके में महिलाओं से चेन तथा पर्स छिनैती, बाइक चोरी, स्कूटी लूट की कई घटनाएं कुबूलीं। छीनी गई चेन ये अपराधी चाकघाट के पिंटू को देते थे। वह नए पुल पर इन्हें पैसे देकर चेन ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed