{"_id":"5c35042fbdec2256c0653c2e","slug":"81546978351-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने की अभद्रता, भड़के संतों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड ने की अभद्रता, भड़के संतों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज में बांगड़ धर्मशाला के पास होमगार्ड की अभद्रता से आक्रोशित संतों ने रास्ता जाम करने की कोशिश की। पेशवाई में शामिल होने के बाद वाहन पर सवार होकर संत अलोपीबाग की ओर लौट रहे थे। चूंकि इस रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है ऐसे में वह बांगड़ धर्मशाला के सामने से वाहन मोड़ने लगे। इसी दौरान वहां तैनात होमगार्ड महेश शुक्ला ने उन्हें वाहन आगे से मोड़ने के लिए कहा।
आरोप था कि होमगार्ड ने अभद्रता की जिससे संत भड़क उठे। उन्होंने वहीं रास्ता जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंची और संतों को समझाया। बाद में होमगार्ड ने माफी मांगी जिसके बाद संत शांत हुए। कीडगंज पुलिस का कहना है कि होमगार्ड के माफी मांगने पर संत चले गए।