फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विभागीय जांच में भी अधिक रकम होने की पुष्टि

विभागीय जांच में भी अधिक रकम होने की पुष्टि

Mon, 06 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
विभागीय जांच में भी अधिक रकम होने की पुष्टि
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

विभागीय जांच में भी अधिक रकम की पुष्टि
आयुक्त के निर्देश पर हो रही थी जांच, आरोपी अधिकारी पर शिकंजा कसना तय
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। आबकारी कॉलोनी में नोटों भरे कुकर में 7.93 लाख रुपये से अधिक रकम होने की पुष्टि आबकारी विभाग की जांच में भी हो गई है। विभागीय जांच में पुष्टि होने के बाद अब आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी आर्या को इस मामले की जांच सौंपी थी। जांच के दौरान मौके पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों के बयान और वहां मिले सुबूतों के आधार पर उसमें अधिक रकम की पुष्टि हुई है। विभागीय सूत्रों का कहना है पुलिस के आने से पहले कुकर में 30 लाख रुपये थे। इसका बड़ा हिस्सा गायब कर दिया गया। बरामदगी के दौरान मौजूद एक आबकारी कर्मी ने पूरा किस्सा पुलिस को भी बयान किया। पुलिस को दर्ज कराए बयान में उसने सीधे-सीधे अपर आयुक्त लाइसेंस अविनाश मणि त्रिपाठी के ऊपर आरोप लगाए। उसने सुबूत के तौर पर गैराज में मौजूद कपड़े एवं अन्य इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां भी जांच अधिकारी को दिखाईं।

बता दें कि 21 जुलाई को राजापुर स्थित आबकारी विभाग कॉलोनी में सहायक एल्कोहल टेकभनोलॉजिस्ट दीपक रस्तोगी के सरकारी क्वार्टर के पीछे बने गैरेज में नोटों से भरा कुकर मिला था। रुपयों भरा कुकर मिलने की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तब सिर्फ 7.93 लाख रुपये निकले। जांच के दौरान पुलिस के पास नोटों की गिनती की क्लिप के अलावा एक ऑडियो क्लिप भी है। इस क्लिप में कर्मचारी आरोपी अफसर के कई राज से पर्दा उठाते हुए सुनाई पड़ रहा है। वहीं, आबकारी अपर आयुक्त प्रशासन एवं जांच अधिकारी ओपी आर्या का कहना है मंगलवार तक रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


विभागीय जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
धीरज साहू, आबकारी आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed