फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नहीं मिले छात्र के हमलावर, अज्ञात में मुकदमा

नहीं मिले छात्र के हमलावर, अज्ञात में मुकदमा

Sun, 08 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिले छात्र के हमलावर, अज्ञात में मुकदमा
नहीं मिले छात्र के हमलावर, अज्ञात में मुकदमा
विज्ञापन

कीडगंज के मधवापुर में हुई थी घटना, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर में 12वीं के छात्र को गोली मारने वालों का पुलिस 24 घंटे बाद भी पता नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने जो तहरीर दी है उसमें अज्ञात पर शक जताया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
कोरांव निवासी देवेंद्र सिंह शहर में कीडगंज के मधवापुर स्थित घर में शिक्षिका पत्नी कंचन व बच्चों के साथ रहते हैं। बेटा यशवर्धन (18) बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में 12वीं का छात्र है। शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे वह कुछ दोस्तों के साथ मधवापुर में पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान में चाय पी रहा था। इसी दौरान बाइकों पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान साथी तो भाग निकले लेकिन एक गोली यशवर्धन की बाईं बांह में लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। रात में ही छात्र के पिता ने कीडगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन मोटरसाइकिल से पहुंचे 6-7 हमलावराें ने वारदात को अंजाम दिया। वह कौन थे इस बारे में यशवर्धन कुछ नहीं जानता। हालांकि यशवर्धन के साथ मौके पर मौजूद उसके साथी आरोपियों को पहचानते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, रविवार को एक बार फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से पूछताछ की। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। हालांकि हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सड़क के पार तक की तस्वीर नहीं आई है। आसपास के लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed