फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वसीम

वसीम

Wed, 13 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
वसीम
हमीदुर शेख के कॉकस में करेली के चार और युवक
विज्ञापन

मालदा में नकली नोटों का बड़ा सौदागर है शेख
एसटीएफ को चार इलाहाबादियों के साथ प्रतापगढ़ के दो युवकों की तलाश
चार दिन पहले कोलकाता पुलिस ने करेली के वसीम को किया है गिरफ्तार
त्रिलोकी यादव
इलाहाबाद। करेली में चार दिन पहले नकली नोटों के साथ पकड़ा गया वसीम दरअसल बड़े सौदागर हमीदुरशेख का गुर्गा था। शेख के कॉकस में इस समय करेली के चार और रानीगंज के दो युवक शामिल हैं। एसटीएफ के साथ अन्य इंटेलिजेंस एजेंसियां उन्हें शिद्दत से खोज रही हैं। शहर में बड़े पैमाने पर नकली नोटों के डंप किए जाने की खुफिया रिपोर्ट से हड़कंप मचा हुआ है।
करेली में आठ दिसंबर को कोलकाता पुलिस ने छापा मारकर वसीम को एक लाख 71 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। दरअसल कोलकाता पुलिस ने मालदा से बड़ी खेप के साथ पकड़े एक शख्स की निशानदेही पर करेली में छापा मारा था। वसीम और उसके साथी से कोलकाता में हुई पूछताछ में कई सनसनीखेज जानकारी निकली है। इस समय मालदा का हमीदुरशेख बांग्लादेश में छपे नकली नोटों का बड़ा स्मगलर बन गया है। करीब चार साल पहले उसे एसटीएफ ने कीडगंज से नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसी दौरान करेली का वसीम उसके संपर्क में आ गया। जेल से छूटने के बाद शेख ने देश के कई राज्यों में एक बड़ा कॉकस तैयार किया। इसमें इलाहाबाद और प्रतापगढ़ के रानीगंज के कुछ युवक शामिल थे। नोटबंदी के बाद कई महीने तक उन लोगों का धंधा बंद रहा लेकिन पिछले कुछ महीनों से शेख ने दोबारा वह धंधा शुरू किया। पश्चिम बंगाल और पंजाब के ग्रामीण इलाकों में पशुओं की खरीद फरोख्त के दौरान उन लोगों ने नकली नोटों को खपाना शुरू किया तो जल्द ही पैसों में खेलने लगे।
विज्ञापन

इलाहाबाद में वसीम के अलावा चार और लड़के सीधे शेख से जुड़े हैं। प्रतापगढ़ के रानीगंज के दो लड़के भी उसके कॉकस में हैं। इन लोगों का काम मालदा से पैसे लाकर यहां डंप करना है। एसटीएफ को जानकारी मिली है कि शेख के लड़कों ने कई लाख यहां डंप किए हैं। कुछ सफेदपोशों के भी नाम सामने आए हैं। बेहद संवेदनशील इस मामले को एसटीएफ के साथ साथ आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसियां भी देख रही हैं। हमीदुरशेख के टेररिस्ट लिंक को भी खोजा जा रहा है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने वसीम से मिली पूरी जानकारी यूपी पुलिस और एसटीएफ से साझा की है जिसके आधार पर इलाहाबाद और प्रतापगढ़ के छह लोगों को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शम्सुल और अरुण के भी मालदा से लिंक
पुलिस ने पिछले दो सालों में नकली नोटों के जितने मामले पकड़े थे, सबकी स्क्रूटनी की गई तो पता चला कि नकली नोटों का मालदा से लिंक पहला मामला नहीं था। इससे पहले शम्सुल और अरुण पटेल के पास से जो नकली नोट पकड़े गए थे, वह भी मालदा से ही मंगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed