फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डाक्टर के घर से महिला ने उड़ाया सोने का टाप्स

डाक्टर के घर से महिला ने उड़ाया सोने का टाप्स

Mon, 26 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर के घर से महिला ने उड़ाया सोने का टाप्स
डॉक्टर के घर से महिला ने उड़ाया सोने का टाप्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिविल लाइंस में एल्गिन रोड पर रहने वालीं डॉक्टर रितू कपूर के घर पर काम मांगने गई महिला ने सोने का टाप्स उड़ा दिया और अपना आधार कार्ड लेकर चलती बनी। डाक्टर को पता चला तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने भी बिना वेरिफिकेशन के किसी को भी न रखने की हिदायत दी है।
एल्गिन रोड की रहने वाली डॉक्टर रितू कपूर के घर पर रविवार को एक महिला काम मांगने गई थी। डा. रितु से उसने अपना नाम सुनीता बताया और कहा कि वह बेहद गरीब है। परिवार का पेट पालने के लिए उसे नौकरी की बहुत सख्त जरूरत है। उन्होंने सुनीता से कहा कि काम तो वह दे देंगी पहले वह अपना कोई पहचान पत्र लाए। सुनीता राजी हो गई और करीब एक घंटे बाद आधार कार्ड लेकर वापस आ गई। आधार कार्ड देखकर डा. कपूर निश्चिंत हो गईं और अपने काम में लग गईं। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि सुनीता गायब है। उन्हें शंका हुई तो देखा कि मेज पर रखा उनका टूटा हुआ सोने का टाप्स गायब है। सुनीता अपना आधार कार्ड भी ले गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर सुनील दुबे ने बताया कि इस समय नौकरी मांग कर अपराध करने वालों का गिरोह घूम रहा है। उन्होंने डाक्टर कपूर को हिदायत दी कि बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किसी को भी न रखें।
विज्ञापन


अगल बगल बैठी दो महिलाओं ने काटा पर्स
इलाहाबाद (ब्यूरो)। टेंपो पर बैठी एक महिला पर्स उनके अगल बगल बैठी दो महिलाओं ने ही काट दिया और गहने व रुपये ले उड़ीं। नीम सराय की रहने वाली रेनू शुक्ला रविवार को कहीं गईं थीं। घर वापस लौटते समय उन्होंने पानी की टंकी के पास से टेंपो पकड़ा। कुछ दूर आगे जाकर दो महिलाएं उनके अगल बगल बैठ गईं। एक के पास छोटा बच्चा भी था। रेनू ने अपना पर्स गले में लटका रखा था। उसमें सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, बाली और पायल के अलावा तीन चार सौ रुपये थे। मुंडेरा मंडी के पास वह उतरीं तो उनका ध्यान अपने बैग पर गया। बैग कटा हुआ था। अंदर से गहने और रुपये गायब थे। उन्होंने दोनों महिलाओं के अलावा टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed