{"_id":"5be5ec98bdec2269ad75441a","slug":"61541794968-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ युवकों ने की फायरिंग, बुजुर्ग को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ युवकों ने की फायरिंग, बुजुर्ग को लगी गोली
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनबढ़ युवक ने की फायरिंग, बुजुर्ग को लगी गोली
धूमनगंज के गढ़वा में वारदात, एसआरएन में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज में महिला ग्राम स्कूल के पास मनबढ़ युवक ने बृहस्पतिवार सुबह फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस दौरान एक गोली अपने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग के पांव में जा धंसी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
हरिश्चंद्र (60) धूमनगंज के गढ़वा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मिथुन नाम का युवक पहुंचा और वहां हवाई फायर करने लगा। एक के बाद एक उसने दो गोलियां दागीं। जिसमें एक गोली हरिश्चंद्र के पैर में जा धंसी। वह चीखते हुए घर के भीतर भागे तो आरोपी युवक भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायल बुजुर्ग को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से मैगजीन व खोखे भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि गोली पिस्टल से चलाई गई। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि घटना में मिथुन नाम के युवक व उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। यह भी पता चला है कि आरोपी एक सभासद का करीबी है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। उसने फायरिंग क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।