फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   युवती ने आग लगाकर दी जान

युवती ने आग लगाकर दी जान

Tue, 19 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवती ने आग लगाकर दी जान
कक्षा सात की छात्रा ने किया आत्मदाह
विज्ञापन

इलाहाबाद। धूमनगंज के हरवारा मुहल्ले में सोमवार शाम सातवीं कक्षा की छात्रा श्रद्धा कनौजिया (14) ने घर के भीतर आत्मदाह कर लिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जुटे और मां भी आ गई लेकिन तब तक जलकर छात्रा की मौत हो चुकी थी। धूमनगंज पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, हरवारा में रहने वाले मोहन कनौजिया का निधन हो चुका है। उनकी 14 वर्षीय बेटी श्रद्धा कक्षा सात की पढ़ाई कर रही थी। सोेमवार शाम वह घर में अकेली थी। मां बाजार की तरफ गई थी। तभी श्रद्धा की चीखें सुनकर आसपास के लोग जुटे। वह घर के भीतर कमरे में आग का गोला बनी थी। किसी तरह आग बुझा दी गई लेकिन उसकी जान नहीं बची। माना गया कि उसने खुद शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। मां घर लौटी तो बेटी का शव देखकर सन्न रह गई। धूमनगंज थाने की पुलिस ने मौके पर आकर पूछताछ की लेकिन कोई छात्रा की आत्महत्या का कारण नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed